कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष का एक्शन, एक झटके में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
सहरसा के सलखुआ थाना में एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है जो पुलिसकर्मियों के लिए केस डायरी लिखता था और मादक पदार्थों का सिंडिकेट चलाता था। ...और पढ़ें

कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष का एक्शन, एक झटके में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड
HighLights
सहरसा में दलाल सतीश कुमार गिरफ्तार, केस डायरी लिखता था।
मादक पदार्थों का सिंडिकेट चलाने में भी संलिप्त था।
डीआईजी ने 10 पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया।
जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा के सलखुआ थाना में पुलिसकर्मियों का मूल कांड दैनिक लिखने वाला व दलाली कर क्षेत्र में भाई के माध्यम से मादक पदार्थ का सिंडिकेट चलाने वाले एक दलाल को गिरफ्तार कर व कोसी रेंज के तीनों जिले के 10 पुलिस पदाधिकारियों को डीआईजी ने निलंबित कर दिया है।
तथाकथित एक दलाल सतीश कुमार का एक वीडियो डीजीपी तक पहुंचा था। डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी डॉ. कुमार आशीष स्वयं सलखुआ थाना पहुंचकर मामले की जांच कर दलाल सतीश कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से लैपटॉल, चार्जर सहित पिररा, सलखुआ और नवहट्टा थाना का मूल कांड दैनिकी बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
डीआईजी ने बताया कि सलखुआ थाना में तथाकथित दलाल बहुअरवा गांव निवासी सतीश कुमार द्वारा सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं थाना के पदाधिकारी रविता कुमारी के माध्यम से सतीश कुमार थाना में दलाली कर एवं अपने भाई चंद्रकिशोर रजक द्वारा मादक पदार्थों का सिंडिकेट चलाता है।
डीजीपी तक मामला पहुंचने पर जांच में सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं तथाकथित दलाल सतीश कुमार के बीच मोबाइल के माध्यम से बातचीत होता है। वह थाना में घूमकर दलाली करता है और केस डायरी लिखता है।
इस दौरान औचक जांच के क्रम में गोसपुर मंदिर के पास पहुंचने पर देखा गया एक व्यक्ति को नीले रंग के पल्सर बाइक के साथ जा रहा था। जिसे जांच के क्रम हेतु रोककर तलाशी ली गई।
उसके पास काला रंग के एक बैग से एक लैपटॉप, एक की-बोर्ड, एक माउस, एक लैपटाप चार्जर एवं पिपरा, सलखुआ, नवहट्टा थाना का मूल कांड दैनिकी बरामद किया गया। मामले की जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।
खबरें और भी
वहीं, तथाकथित दलाल सतीश कुमार पर सलखुआ थाना में कांड संख्या 107/26, में मामला दर्ज कर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले में संलिप्त 10 पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई:
सहरसा के सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सलखुआ के पुलिस पदाधिकारी सुवेलाल पासवान, नवहट्टा थाना पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी जूही कुमारी, राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी शिशुपाल रविदास, मधेपुरा जिला के भर्राही थाना के पुलिस पदाधिकारी अरमोद कुमार, मधेपुरा जिला के पुलिस पदाधिकारी चन्द्रजीत प्रभाकर, सुपौल जिला के पुलिस पदाधिकारी पिंकी कुमारी, मधेपुरा जिला के पुलिस पदाधिकारी मनीषा कुमारी, मधेपुरा जिला के घैलाढ़ थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार को तत्काल निलंबित किया गया।