Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की फर्जी अटेंडेंस, शिक्षा विभाग ने दी सैलरी रोकने की चेतावनी

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:08 PM (IST)

    सहरसा जिले के सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का मामला सामने आया है। विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद शिक् ...और पढ़ें

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की फर्जी अटेंडेंस, शिक्षा विभाग ने दी सैलरी रोकने की चेतावनी

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की फर्जी अटेंडेंस, शिक्षा विभाग ने दी सैलरी रोकने की चेतावनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सहरसा। जिले में सरकारी विद्यालयों में लाख कोशिशों के बाद भी शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं, ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति फर्जी बनाई जा रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए स्कूल अवधि में दो बार ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश विभाग द्वारा प्राप्त है।

    इसी उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों को वेतन भी दिया जाएगा। इस आलोक में जिले के हर प्रखंडों में शिक्षकों द्वारा ई शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दी जा रही है। हर माह विभाग की पकड़ में ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया गया है। जिससे विभाग स्पष्टीकरण भी पूछा है।

    साथ ही कईयों का वेतन स्थगित रखने की भी चेतावनी दी है। विभाग द्वारा सख्ती बरतने के बाद भी हरेक माह दर्जनों शिक्षकों को हर प्रखंडों में फर्जी उपस्थिति ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। विभाग ने दो दिन पूर्व ही करीब एक दर्जन शिक्षकों से फर्जी उपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है।

    महिषी, नवहट्टा, सौरबाजार एवं सिमरीबख्तियारपुर में 25 शिक्षकों की उपस्थिति फर्जी

    मार्च 2026 में जिले के महिषी प्रखंड के ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी। जिसमें सात शिक्षकों की उपस्थिति फर्जी पायी गई। जिस मामले में सबों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में एक अप्रैल से 11 अप्रैल 26 तक उपस्थिति की समीक्षा में नौ शिक्षकों की उपस्थिति फर्जी पायी गई।

    खबरें और भी

    डीईओ हेमचंद्र ने कहा कि ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा फर्जी उपस्थिति बनाए जाने के मामले में स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है। नवहट्टा व सौर बाजार प्रखंड में मार्च एवं अप्रैल माह की समीक्षा में 8 शिक्षकों की उपस्थिति फर्जी पायी गई।

    लगातार ई शिक्षाकोष पोर्टल पर समीक्षा के दौरान हर प्रखंडों में कमोबेश शिक्षकों की उपस्थिति फर्जी पकड़ायी जा रही है। शिक्षक बड़ी चालाकी से स्कूल गए बगैर ही पुरानी तस्वीर को अपलोड कर उपस्थिति बनाने का प्रयास करते रहते हैं। हालांकि विभागीय समीक्षा में फर्जी उपस्थिति की पोल खुलने लगी है।

    अब होगी कार्रवाई 

    ई शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति बनानेवाले शिक्षकों से प्रथम द्रष्टया स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है। कईयों का वेतन भी रोका गया है। स्पष्टीकरण अंसतोषजनक रहने पर सीधे रूप से विभागीय कार्रवाई की जाएगी- हेमचंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी