Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा में आग के बाद शौचालय टैंक में ब्लास्ट, जांच में जुटी FSL टीम 

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:06 PM (IST)

    सहरसा के सत्तरकटैया में आग लगने के बाद शौचालय टैंक में हुए जोरदार धमाके से एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। पुल ...और पढ़ें

    ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

    ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सत्तरकटैया में आग के बाद शौचालय टैंक में धमाका।

    2. गृहस्वामी का घर क्षतिग्रस्त, आसपास के घरों को भी नुकसान।

    3. पुलिस और एफएसएल टीम घटना की गहन जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, सत्तरकटैया (सहरसा)। प्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत आरण गांव के वार्ड संख्या-13 में मंगलवार की रात लगभग तीन बजे आग लगने के बाद शौचालय का टैंक विस्फोट के साथ फट गया, जिससे घर की छत पर लगा एस्बेस्टस उखड़कर दूर जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। आग कैसे लगी यह किसी को जानकारी नहीं है।

    इस हादसे में गृहस्वामी गजेंद्र यादव का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, धमाके की तीव्रता से आसपास के कई घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

    मौके पर पहुंची टीम ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आलोक कुमार, इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा, अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार, एसआई राजू कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीण इस घटना को लेकर जमीन विवाद की आशंका भी जता रहे हैं।

    पुलिस अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि गृहस्वामी किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं।

    एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग की भीषण गर्मी के कारण शौचालय का टैंक फटने से धमाका हुआ प्रतीत होता है। फिर भी घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कराई जा रही है।

    जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण का खुलासा हो पाएगा। इस अप्रत्याशित धमाके से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि आग लगने के बाद शौचालय टैंक के विस्फोट ने घटना को और भयावह बना दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नालंदा में नाबालिग छात्रा का दूसरी बार अपहरण, पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल