Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा में नाबालिग छात्रा का दूसरी बार अपहरण, पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:54 PM (IST)

    हिलसा में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का दूसरी बार कथित अपहरण होने से परिवार दहशत में है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ र ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. हिलसा में 14 वर्षीय छात्रा का दूसरी बार अपहरण।

    2. सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस पर सवाल।

    3. परिवार ने त्वरित बरामदगी और न्याय की मांग की।

    संवाद सहयोगी, हिलसा। नगर परिषद क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के दूसरी बार कथित अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े घर से छात्रा को जबरन ले जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

    पीड़िता के पिता ने हिलसा थाना में दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पहली घटना में समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपितों का मनोबल बढ़ा और दूसरी घटना को अंजाम दिया गया।

    परिजनों के अनुसार, इससे पहले 4 दिसंबर 2025 को छात्रा ट्यूशन जाने के दौरान कथित रूप से अगवा कर ली गई थी। उस मामले में भी हिलसा थाना में कांड संख्या 832/2025 दर्ज हुआ था।

    पिता का आरोप है कि मामले के अनुसंधान में लापरवाही बरती गई, जिससे आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उनका कहना है कि यदि पहली घटना में पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो दूसरी बार ऐसी घटना नहीं होती।

    FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

    दूसरी घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि छात्रा की शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर वे पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई कर छात्रा को सकुशल बरामद करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    इधर, हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुसंधानकर्ता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्रा की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    खबरें और भी

    मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोग घटना के शीघ्र खुलासे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बिहार के इस गांव में तालाब की हुई शादी; शिव-पार्वती स्थापना के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में जाम से राहत की नई पहल, अब सड़कों पर ट्रैफिक वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था