Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा: हमेशा के लिए बंद होगा बंगाली बाजार फाटक, मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के पहियों पर लगा ब्रेक

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:46 PM (GMT+05:30)

    सहरसा स्टेशन के बंगाली बाजार फाटक पर 15 जुलाई 2026 को 6 घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद, विनियमित या पुनर्निर्धारित की जाएंगी। यह ब्लॉक रेल ओ ...और पढ़ें

    मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के पहियों पर लगा ब्रेक

    मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के पहियों पर लगा ब्रेक

    HighLights

    1. सहरसा बंगाली बाजार फाटक पर 6 घंटे का मेगा ब्लॉक।

    2. रेल ओवरब्रिज निर्माण हेतु 15 जुलाई 2026 को ब्लॉक।

    3. कई ट्रेनें रद्द, विनियमित, पुनर्निर्धारित और मार्ग परिवर्तित।

    संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन बंगाली बाजार स्थित विशेष समपार फाटक संख्या-31 को बंद करने हेतु 15 जुलाई, 2026 को 06 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके फलस्वरूप कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

    वहीं,, सहरसा रेल खंड में चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया है। बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर बन रहे निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज व यार्ड विस्तार को लेकर ही बंगाली बाजार रेलवे ढाला फाटक संख्या 31 को रेलवे बंद कर रही है।

    हालांकि, रेलवे ने स्थायी तौर पर आम लोगों की आवाजाही के लिए बंगाली बाजार रेलवे ढाला से सटाकर ही गंगजला रेलवे ढाला तक चौड़ी पक्की सड़क का निर्माण कराया है।

    जिसे बुधवार से ही आवागमन की सुविधा शुरू कर दिया जाएगा। जिससे आम लोगों को सहूलियत मिल सकें। 15 जुलाई 26 को सुबह 08 बजे से दिन के 02 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे कोई भी ट्रेन निर्धारित अवधि में इस ढाला होकर न आएगी और न ही जाएगी।

    निरस्त रहने वाली ट्रेनें

    • 55521 त्रिवेणीगंज-सहरसा पैसेंजर
    • 55523 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर
    • 55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर
    • 75287 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर
    • 55570 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर

    विनियमित - रेगुलेट की जाने वाली ट्रेनें

    • 11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन-मानसी जंक्शन के मध्य 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
    • 13169 सियालदह-सहरसा एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट- बैजनाथपुर के मध्य 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
    • 63350 समस्तीपुर-सहरसा मेमू भगवानपुर देसुआ-मानसी जंक्शन के मध्य 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
    • 13228 राजेंद्र नगर टर्मिनल-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस मानसी जंक्शन- सोनबरसा कचहरी के मध्य 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

    पुनर्निर्धारित कर चलेगी ट्रेनें

    • गाड़ी संख्या 63359 सहरसा-दौरम मधेपुरा मेमू सहरसा से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
    • गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट- अमृतसर एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 300 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

    कई ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित

    05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन बैजनाथ अंधौली-सहरसा-बनमनखी-पूर्णिया कोर्ट मार्ग के स्थान पर न्यू झाझा जं.-सरायगढ़-नरपतगंज-फारबिसगंज-अररिया जंक्शन-पूर्णिया-पूर्णिया कोर्ट के रास्ते चलेगी।

    खबरें और भी

    15284 जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-हसनपुर रोड-खगड़िया-मानसी जंक्शन-सहरसा-बनमनखी-पूर्णिया मार्ग के स्थान पर सीतामढ़ी-सरायगढ़-फारबिसगंज-अररिया जंक्शन-पूर्णिया-पूर्णिया कोर्ट के रास्ते चलेगी।

    30471 सुपौल-नई दिल्ली विशेष ट्रेन सुपौल-सहरसा-मानसी जंक्शन-खगड़िया-बरौनी जंक्शन-बछवाड़ा मार्ग के स्थान पर बैजनाथ अंधौली-न्यू झाझा जं.-निर्मली-सीतामढ़ी- दरभंगा-समस्तीपुर-बछवाड़ा के रास्ते चलेगी।

    कई ट्रेनों के परिचालन में आंशिक परिचालन

    गाड़ी संख्या 75261 पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर का समापन दौरम मधेपुरा स्टेशन पर किया जाएगा। इसके रेक लिंक के कारण 75211 समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी।

    वहीं, गाड़ी संख्या 63379 लहेरियासराय-सहरसा मेमू का समापन पंचगछिया स्टेशन पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 63382 सहरसा-लहेरियासराय मेमू पंचगछिया स्टेशन से प्रारंभ होगी।

    स्थानीय रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेल प्रशासन को यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।