Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा में महिला से जंगल में दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 04:44 PM (IST)

    सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत मे ...और पढ़ें

    सहरसा में महिला से जंगल में दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में

    सहरसा में महिला से जंगल में दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में

    HighLights

    1. सहरसा में 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला।

    2. दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    3. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। बलवाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर बलवाहाट थाना पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि वह गुरुवार की सुबह दवा लेने के लिए अपने घर से निकली थी। दवा लेकर वापस लौटने के दौरान, तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण वह रास्ते में एक पेड़ की छांव में कुछ देर आराम करने के लिए बैठ गई।

    इसी दौरान दो नाबालिग आरोपी वहां पहुंचे और उसे अकेला देखकर पहले पैसों का प्रलोभन देते हुए गलत काम करने का दबाव बनाने लगे।

    आवेदन के अनुसार, महिला द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों आरोपित उसे जबरन उठाकर कोसी बांध के समीप स्थित एक जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

    घटना के बाद किसी तरह महिला वहां से निकली और स्वजनों को जानकारी देने के बाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।