Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saharsa News: सहरसा वालों की बल्ले-बल्ले, मिल गई एक और सुपरफास्ट ट्रेन; सीधे पहुंचेंगे सियालदह

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 01:16 PM (IST)

    Saharsa Vande Bharat Express रेलवे द्वारा सहरसा से सियालदाह के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। रेलवे ने समस्तीपुर सहित अन्य रेल मंडल के अ ...और पढ़ें

    सहरसा जंक्शन से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस (जागरण)
    सहरसा जंक्शन से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस (जागरण)

    HighLights

    1. सहरसा से किउल और झाझा के रास्ते सियालदह पहुंचेगी वंदे भारत
    2. वंदे भारत की घोषणा से सहरसा के लोगों में खुशी की लहर है

    संवाद सूत्र, सहरसा। Saharsa News: पूर्व मध्य रेल के सहरसा से सियालदाह के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इस संबंध में रेलवे ने समस्तीपुर सहित अन्य रेल मंडल के अधिकारियों को पत्र लिखकर रेल मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

    इस रूट से जाएगी सियालदह जाएगी वंदे भारत

    लंबे समय के बाद आखिरकार सहरसा को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल ही गई। सहरसा से भाया झाझा और किउल के रास्ते सियालदह तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि अभी समय सारणी जारी नहीं की है वही बंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर सहरसा के लोको पायलट को रूट प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है।

    दो महीना पहले लोको पायलट को वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था

    वहीं दो महीना पहले ही कुछ लोको पायलट को वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। रेलवे ने शुरुआत में ही सहरसा से सियालदह के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

    जिसे लेकर सहरसा से मानसी के बीच 41 किलोमीटर रेल खंड पर वही बंदे भारत ट्रेन चलने को लेकर सहरसा से मानसी के बीच सिग्नल पैनल सहित सुरक्षा और संरक्षl से जुड़े पहलुओं पर पहले भी वर्क हो चुका है। रेल सूत्रों की माने तो वंदे भारत ट्रेन के लिए जल्द ही सहरसा सियालदह के बीच समय सारणी जारी कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    गोड्डा- दिल्ली के बीच चलने वाली नई ट्रेन की शुरुआत

    गोड्डा व दिल्ली के बीच चलने वाली नई ट्रेन की शुरूआत हो गई। उद्घाटन ट्रेन 55 मिनट देरी से सासाराम जंक्शन पहुंची। निर्धारित समय सुबह 5.18 की बजाए 06.13 में स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 14 अक्टूबर से होगा। चालक व सह चालक का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

    गाड़ी संख्या 14050 दिल्ली- गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दिल्ली से दोपहर तीन बजे तथा ट्रेन संख्या 14049 बुधवार को गोड्डा से सुबह 10 बजे खुलेगी। रास्ते में यह हंसडीहा, काकनी, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, न्यू गिरीडीह, जमुआ, कोडरमा, गया, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर व टुंडला स्टेशनों पर रुकते हुए दिल्ली जाएगी। उसी प्रकार यह ट्रेन वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए गोड्डा पहुंचेगी। ट्रेन भभुआ रोड, सासाराम व डेहरी रेलवे स्टेशन पर रात में दिल्ली जाने के लिए पहुंचेगी।

    Patna News: बख्तियारपुर वालों की बल्ले-बल्ले, मिलने जा रही एक और सुपरफास्ट ट्रेन; सीधे पहुंचेंगे हावड़ा

    Vande Bharat Express: टाटा नगर को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात, रूट देखकर बिहार के लोग भी हो जाएंगे खुश