Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘गठबंधन के प्रत्याशी को वोट नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा’, इतना कहकर दादी-पोते को पीटा

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 05:25 PM (IST)

    सहरसा के सौरबाजार में वोट न देने पर एक महिला और उसके पोते के साथ मारपीट की गई। द्रौपदी देवी नामक महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर जाति ...और पढ़ें

    वोट के लिए दादी-पोते को पीटा

    वोट के लिए दादी-पोते को पीटा

    HighLights

    1. वोट न देने पर दादी-पोते से मारपीट

    2. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग

    3. पुलिस ने मामला दर्ज किया

    संवाद सूत्र, सौरबाजार (सहरसा)। थाना क्षेत्र के सुहथ गांव में बुधवार की शाम वोट नहीं देने के विवाद में महिला को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में जख्मी गांगो शर्मा की पत्नी द्रौपदी देवी ने पुलिस आवेदन देकर गुहार लगायी है।

    दिए आवेदन में कहा कि मैं बहियार मजदूर का खाना लेकर जा रही थी, उसी दौरान सुहथ गांव के पांडव कुमार यादव, आशीष कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने घेरकर अभद्र जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि हम लोगों के कहने पर तुम लोग चुनाव में वोट नहीं देते हो। 

    इस बार हमारे गठबंधन के प्रत्याशी को वोट नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा। इस बात का विरोध करने पर मेरे साथ एवं मेरे पोते के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।