समस्तीपुर के रास्ते चलेगी अमृतसर-कोलकाता स्पेशल, अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन ट्रेन को मिला एक्सटेंशन
रेलवे ने अमृतसर और कोलकाता के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 2 जुलाई तक संचालित ह ...और पढ़ें

समस्तीपुर के रास्ते चलेगी अमृतसर-कोलकाता स्पेशल, अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन ट्रेन को मिला एक्सटेंशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। रेलवे ने अमृतसर और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 13 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 16 अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।
यह स्पेशल ट्रेन जालंधर, डंडारी कलां (लुधियाना), अंबाला, सहारनपुर, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए कोलकाता चितपुर तक जाएगी।
इस ट्रेन के परिचालन से उत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन जून तक
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
अब यह ट्रेन जून महीने तक संचालित की जाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।
यह ट्रेन पूर्व की भांति समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, झांसी, उज्जैन तथा छायापुरी (वडोदरा) सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- नेताजी एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें- दानापुर-समस्तीपुर से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बक्सर के यात्रियों को सीधा लाभ