Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bakri Palan: बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान; जानिए पूरी डिटेल

    Updated: Thu, 01 May 2025 04:53 PM (IST)

    समस्तीपुर में बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन योजना चलाई जा रही है। 150 लाभार्थियों में से पहले चरण में 19 लोगों को तीन-तीन बकरियां दी ग ...और पढ़ें

    बकरी पालन गरीबों के जीविकोपार्जन का बनेगा आधार, 150 चयनित लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
    बकरी पालन गरीबों के जीविकोपार्जन का बनेगा आधार, 150 चयनित लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

    HighLights

    1. बीपीएल परिवारों को बकरी पालन से सहारा
    2. समस्तीपुर में 150 लाभार्थियों का हुआ चयन
    3. ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियों का वितरण

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बकरी पालन (Bihar Bakri Palan Yojana 2025) को लेकर बीपीएल परिवार के लोगों को जीविकोपार्जन का आधार बनाया जा रहा है। जिले के 150 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसमें प्रथम चरण में 19 लोगों के बीच तीन-तीन बकरियों का वितरण किया गया। गरीब परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बकरी पालन से जोड़ा जा रहा है।

    ऐसे परिवारों को पशुपालन विभाग की ओर से अनुदानित दर पर बकरियां दी जा रही है। हालांकि, इसके लिए बीपीएल परिवार की सूची में शामिल लाभुकों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर लाभ दिया गया है।

    इसके तहत सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों को करीब 12 हजार रुपये की अनुदानित दर तक तीन बकरियां मिली, जबकि एससी-एसटी के लाभुकों को 13 हजार 500 रुपये का अनुदानित दर पर बकरी दी गई।

    लाभुक के बीच बकरी वितरण करते पदाधिकारी। जागरण फोटो

    जिले में इस साल 150 सामान्य वर्ग के बीपीएल लाभुकों और एससी-एसटी लाभुकों को अनुदानित दर पर बकरियां दी जा रही है। इसके तहत 20 लाभुकाें के बीच तीन-तीन बकरियों का वितरण किया गया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमन श्रीवास्तव, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

    बीपीएल परिवारों को दी जा रही बकरियां

    नोडल पदाधिकारी डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि यहां पर ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियों का वितरण किया जा रहा है। यह नश्ल यहां के वातावरण के लिए अनुकूल है। समेकित बकरी और भेड़ विकास योजना के तहत अनुदान पर गरीब परिवारों को बकरियां दी जा रही है।

    बीपीएल परिवार को उन्नत नश्ल की तीन बकरियां दी जानी है। तीन बकरियों को एक इकाई माना गया है। ऐसे में इस योजना के तहत एक परिवार को एक इकाई से अधिक लाभ नहीं दिया जाएगा।

    पशुपालन विभाग की ओर से प्रति इकाई लागत 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें से सामान्य वर्ग को इकाई लागत पर 80 फीसद अनुदान दिया जा रहा है, जबकि एससी-एसटी को 90 फीसद अनुदान दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    3230 लाभुकों ने किया था आवेदन:

    जिले के बकरी पालन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3230 लाभुकों ने आनलाइन आवेदन किया था। इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर लाभुकों का चयन किया गया था। समस्तीपुर जिला से राज्य स्तर पर कुल 150 लाभुक चयनित हुए है। इन्हें चरणवार बकरियां देकर लाभान्वित करने की प्रक्रिया चल रही है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Machli Palan: मछली पालकों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने NFDP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया अनिवार्य

    ये भी पढ़ें- Patna News: बिना मार्का वाली बोतल की फैक्ट्री पर छापा, भारतीय मानक ब्यूरो की पटना ब्रांच ने लिया एक्शन