Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: पूर्व JDU विधायक पर शराब पिला दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 01:45 AM (IST)

    Bihar Crime News समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर से पूर्व विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ शनिवार को स्थानीय थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। द ...और पढ़ें

    विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह पर दुष्कर्म की प्राथमिकी। (सांकेतिक फोटो)
    विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह पर दुष्कर्म की प्राथमिकी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह पर दुष्कर्म की प्राथमिकी।
    2. कोर्ट के आदेश पर पूर्वी विधायक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी।
    3. विधायक पर पिस्तौल के बल पर शराब पिलाने व दुष्कर्म का आरोप।
    4. षड्यंत्रपूर्वक वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने का भी लगाया आरोप।

    संवाद सहयोगी, समस्तीपुर (विभूतिपुर): विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ शनिवार को स्थानीय थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    दर्ज प्राथमिकी में रोसड़ा थाना क्षेत्र की युवती ने पिस्तौल के बल पर शराब पिलाने, दुष्कर्म और इसका वीडियो बनवाकर वायरल करा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर की गई है।

    थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, रोसड़ा के आदेश पर यह प्राथमिकी की गई है।

    दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने क्या कहा

    दर्ज प्राथमिकी में परिवादी ने कहा कि 17 जुलाई 2022 को वह अपनी मां और भाई के साथ दलसिंहसराय से घर लौट रही थी। सिंघिया बस स्टैंड से पैदल सड़क की ओर आने के दौरान पूर्व विधायक के होटल के सामने एक व्यक्ति ने कहा कि मालिक (पूर्व विधायक) बुला रहे हैं। इसके बाद वह मां व भाई से बोली कि गाड़ी पकड़कर चलो, मैं आती हूं।

    पूर्व JDU MLA पर शराब पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता बोली- बदनाम करने और हत्या की भी दी धमकी

    Buxar-Chausa Fourlane Bypass: 632 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा फोरलेन बाईपास, इन शहरों तक पहुंच होगी आसान

    पिस्टल के बल पर दुष्कर्म

    परिवादी के मुताबिक, होटल में जाने पर पूर्व विधायक ने पिस्तौल के बल पर उसे कमरे में शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।ॉ

    रात में जब वह घर नहीं पहुंची तो मां व भाई ने काफी खोजबीन की, पर वह नहीं मिली। आरोपी ने उसे घर जाने के लिए सुबह अपनी गाड़ी से थतिया कॉलेज के पास छोड़ दिया।

    लोकलाज के डर से नहीं दर्ज कराई FIR

    लोकलाज के डर के कारण घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई। कहा कि पूर्व विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो किसी से बनवा लिया था, जिसे चार मार्च 2023 की शाम करीब पांच बजे किसी के मोबाइल से प्रसारित कर ब्लैकमेल किया।

    कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पूर्व विधायक राम बालक सिंह अभी हत्या मामले में जेल में बंद हैं।

    खबरें और भी