समस्तीपुर के काशीपुर में छात्र को घर में घुसकर गोली मारी, आपसी विवाद के बाद हमला
Bihar Crime News: समस्तीपुर के काशीपुर में एक छात्र रंजीत कुमार को घर में घुसकर गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना यूट्यूबर गो ...और पढ़ें

गंभीर रूप से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
HighLights
समस्तीपुर के काशीपुर में छात्र रंजीत को घर में गोली मारी।
यूट्यूबर गोलू से विवाद के बाद देर रात हुआ हमला।
घायल छात्र निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Firing Case: नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित शिक्षा भवन के समीप रविवार देर रात एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शाम को हुआ था विवाद
घायल की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह छात्र बताया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम तिरहुत एकेडमी मैदान में किसी बात को लेकर उसका गोलू नामक एक यूट्यूबर से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।
देर रात घर पहुंचकर की फायरिंग
आरोप है कि देर रात करीब 12:30 बजे गोलू रंजीत के घर पहुंचा और पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली रंजीत के कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
गोली लगने के बाद स्वजन और स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
खबरें और भी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपित की तलाश की जा रही है।
नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।