Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, पाटलिपुत्र तक के लिए सीधी सुविधा

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:41 PM (IST)

    Bihar Police Exam Special Trains: रेलवे ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए 28 जून को 6 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

    रेलवे मंडल की ओर से जारी ट्रेेनों की सूची। सौ: इंटरनेट मीडिया

    रेलवे मंडल की ओर से जारी ट्रेेनों की सूची। सौ: इंटरनेट मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Constable Exam Patliputra Train Route : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।

    परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने 28 जून (रविवार) को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

    इन विशेष ट्रेनों का संचालन मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, पूर्णिया कोर्ट एवं सुपौल से पाटलिपुत्र और अन्य प्रमुख केंद्रों के लिए किया जाएगा, ताकि छात्रों को आने-जाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    यहां देखिए ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल और रूट

    रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का समय और मार्ग इस प्रकार तय किया गया है:

    • मधुबनी-सिवान स्पेशल (03217): यह ट्रेन मधुबनी से दोपहर 3:00 बजे खुलकर दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए रात 10:00 बजे सिवान पहुंचेगी।
    • दरभंगा-पाटलिपुत्र स्पेशल (03218): दरभंगा से दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान कर लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते शाम 7:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
    • मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल (03219): मुजफ्फरपुर से दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर हाजीपुर और सोनपुर के रास्ते शाम 6:00 बजे सीधे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
    • बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल (03220): मोतिहारी से दोपहर 3:00 बजे खुलकर चकिया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए रात 8:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
    • पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल (03221): पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान कर सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर के रास्ते रात 10:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
    • सुपौल-पाटलिपुत्र स्पेशल (03222): सुपौल से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होते हुए रात 9:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

    समय से पहुंचें स्टेशन, बिना टिकट न करें यात्रा

    समस्तीपुर रेल मंडल ने परीक्षा देने जा रहे सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित समय से काफी पहले ही स्टेशन पर पहुंच जाएं। रेलवे ने सख्त हिदायत दी है कि सभी परीक्षार्थी वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और स्टेशन व ट्रेनों में तैनात रेल कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

    मंडल प्रशासन का दावा है कि परीक्षा के मद्देनजर स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।