Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:29 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन अब कर्पूरीग्राम स्टेशन पर भी रुकेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ठहराव को मंजूरी दे दी ...और पढ़ें

    बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज

    बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज

    HighLights

    1. बिहार संपर्क क्रांति का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव।

    2. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी।

    3. समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के बीच नया स्टॉपेज।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। दिल्ली को जाने वाली उत्तर बिहार की प्रमुख ट्रेनों में एक बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन (bihar sampark kranti superfast) के ठहराव में अब एक और स्टेशन जुड़ जाएगा।

    समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बीच अब यह ट्रेन कर्पूरीग्राम स्टेशन पर भी ठहरेगी। बहुत जल्द इसकी शुरुआत समारोहपूर्वक होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    C-323-1-MZF1006-475597

    केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर को पत्र भेजकर इसकी सूचना रेलमंत्री ने दी है। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर कृषि राज्यमंत्री ने विगत 9 जून को रेल मंत्री से भेंटकर इस आशय का अनुरोध किया था।

    उन्होंने कहा है कि 9 जून 2026 को आपने जनहित में इस कदम को उठाए जाने संबंधी चर्चा की थी। विभागीय कार्यवाही पूर्ण करने के बाद इसकी आधिकारिक सूचना बुधवार को दी गई।

    बता दें कि (12565/12566) दरभंगा से नई दिल्ली के बीच 15 स्टेशनों पर रुकती थी। दरभंगा से चलने के बाद यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल पर रूकते हुए नई दिल्ली पहुंचती थी।

    अब इस अप-डाउन ट्रेन का ठहराव 16 वें स्टेशन के रूप में कर्पूरीग्राम में होगा। पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि बहुत जल्द समारोहपूर्वक इसकी शुरुआत होगी।