Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    155 फीट लंबी कांवड़ और 1100 भक्तों का जत्था, समस्तीपुर के उगना महादेव मंदिर में दिखी अनूठी भक्ति

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:09 PM (GMT+05:30)

    155 Feet Long Kanwar Bihar: श्रावण की पहली सोमवारी पर समस्तीपुर के विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर में 1100 शिवभक्तों का जत्था 155 फीट लंबी कांवड़ लेकर ...और पढ़ें

    मोहनपुर प्रखंड के जौनापुर गांव के1100 शिवभक्तों का जत्था यह विशेष कांवड़ लेकर पहुंचा। फोटो: जागरण

    मोहनपुर प्रखंड के जौनापुर गांव के1100 शिवभक्तों का जत्था यह विशेष कांवड़ लेकर पहुंचा। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. 155 फीट लंबी कांवड़ लेकर पहुंचे 1100 शिवभक्त।

    2. जौनापुर गांव की पांच साल पुरानी अनूठी परंपरा।

    3. 30 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा कर पहुंचे श्रद्धालु।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Vidyapatidham Ugna Mahadev: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर समस्तीपुर जिले का प्रसिद्ध विद्यापतिधाम शिवभक्ति के अनोखे रंगों से सराबोर हो उठा।

    मोहनपुर प्रखंड के जौनापुर गांव से आए 1100 शिवभक्तों के जत्थे ने जब मंदिर प्रांगण में कदम रखा, तो हर कोई ठिठक कर देखने लगा। इस जत्थे के पास 155 फीट लंबी भव्य कांवड़ थी, जिसे देखते ही 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंज उठे।

    15 दिनों की मेहनत

    श्रद्धालुओं ने बताया कि इस 155 फीट लंबी विशेष कांवड़ को तैयार करने में कारीगरों को करीब 15 दिनों का समय लगा। रंग-बिरंगे वस्त्रों और पारंपरिक कलाकृतियों से सजी यह कांवड़ दूरी से ही भव्य नजर आती है।

    लगभग 30 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा के दौरान कांवरियों का दल बारी-बारी से इसे अपने कंधों पर संभालते हुए आगे बढ़ता रहा।

    5 साल पुरानी परंपरा

    जौनापुर गांव के शिवभक्तों की यह अनूठी परंपरा पिछले पांच वर्षों से लगातार जारी है। हर साल सावन में पूरा गांव एकजुट होकर इसी तरह विशाल कांवड़ का निर्माण करता है और सामूहिक यात्रा पर निकलता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा उगना महादेव के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।

    कैंपस में कौतूहल का विषय

    विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचने पर 1100 कांवरियों ने अनुशासित तरीके से बाबा उगना महादेव का जलाभिषेक किया। मेले में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह विशाल कांवड़ और कांवरियों का जत्था कौतूहल और आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। लोग इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते और तस्वीरें लेते नजर आए।

    खबरें और भी