समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में रील बनाने के दौरान बाया नदी में डूबे सात छात्र, एक की मौत
Samastipur Student Death: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाया नदी में रील बनाते समय सात छात्र तेज धारा की चपेट में आ गए। छह छात्रों को बचा लिया गया, ज ...और पढ़ें

साथ आए छात्रों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। फोटो: जागरण
HighLights
मोहिउद्दीननगर में बाया नदी में रील बनाते समय हादसा।
सात छात्रों में से एक प्रिंस यादव की डूबकर मौत।
स्थानीय लोगों ने छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।
संवाद सहयोगी, मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर)। Samastipur Vaya River Accident: जिले के मोहिउद्दीननगर में शुक्रवार को बाया नदी में नहाने और रील बनाने के दौरान सात छात्र तेज धारा की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों की तत्परता से छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक छात्र नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर गहरे पानी से बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, कई छात्र शुक्रवार शाम करीब चार बजे तीन बाइक से मोहिउद्दीननगर घूमने आए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच सभी छात्र भुरहा पुल के समीप वाया नदी पहुंचे, जहां नहाने के साथ मोबाइल से रील बनाने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रील बनाने के दौरान सभी छात्र अचानक नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे पानी में बहने लगे।
घटना देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक छात्र तेज बहाव में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में छात्र की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर गहरे पानी से छात्र का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिबू टोल निवासी बिपिन यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस यादव के रूप में हुई है। उसके साथ आए छात्रों ने पुलिस को मृतक की पहचान बताई और घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सभी छात्र सरायरंजन स्थित नरघोघी कालेज के हैं, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्र किस कालेज के हैं और मोहिउद्दीननगर आने का उनका उद्देश्य क्या था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
खबरें और भी
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दे दी है। साथ आए छात्रों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।