Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में पत्थर घाट पर बनेगा जल स्टेशन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; कई जिलों से जुड़ेगा क्षेत्र

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:41 PM (IST)

    बिहार सरकार ने मोहनपुर प्रखंड के पत्थर घाट पर जल स्टेशन बनाने की घोषणा की है, जिससे राज्य में जलमार्ग आधारित आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में पत्थर घाट पर बनेगा जल स्टेशन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    समस्तीपुर में पत्थर घाट पर बनेगा जल स्टेशन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी। बिहार सरकार ने राज्य में जलमार्ग आधारित आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत मोहनपुर प्रखंड स्थित गंगा तट के पत्थर घाट पर जल स्टेशन (जेटी) बनाने की घोषणा की है।

    इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने सरकार को बधाई दी है। बताया गया है कि इस परियोजना के तहत गंगा और गंडक नदियों के किनारे 11 जिलों के 21 घाटों पर जल स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें समस्तीपुर जिले से केवल पत्थर घाट का चयन हुआ है।

    इसके निर्माण से मोहनपुर प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। परियोजना के तहत राजधानी पटना को प्रमुख केंद्र बनाया गया है, जहां दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा में जल स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

    इसके अलावा भोजपुर के महाली घाट, सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर, वैशाली के कोनहारा घाट, राघोपुर दियारा घाट, समस्तीपुर के पत्थर घाट, बेगूसराय के सिमरिया घाट, खगड़िया के अगुवानी, भागलपुर के सुल्तानगंज व कहलगांव, कटिहार के मनिहारी तथा पश्चिम चंपारण के पटखौली बधना तक जल परिवहन और पर्यटन का विस्तार किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इस योजना के लागू होने के बाद पटोरी और आसपास के क्षेत्रों का संपर्क जलमार्ग के माध्यम से बिहार के विभिन्न तटीय क्षेत्रों से हो सकेगा। सरकार का उद्देश्य जलमार्ग के जरिए यात्री सेवा शुरू करना, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करना तथा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देना है।

    यह परियोजना राज्य के परिवहन और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित की जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन से बिहार में जल परिवहन के नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है।