यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Paper Leak 2024: पेपर लीक कांड में खुल गई कुंडली; पढ़ लीजिए सभी आरोपियों के नाम; कई लड़कियां भी शामिल
Bihar News बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक पर आरोपियों की कुंडली खुलने लगी है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 48 पेज की प्राथमिकी दर्ज की है। ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में शिक्षक भर्ती में पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
- आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में संलिप्त आरोपियों की कुंडली खोलनी शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तृतीय चरण शिक्षक बहाली परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में उत्तर बिहार के 21 को नामजद किया गया है। इसमें समस्तीपुर जिला से सर्वाधिक 7 आरोपित है। मुजफ्फरपुर के चार, सीतामढ़ी के तीन, दरभंगा व मोतिहारी से दो-दो और मधुबनी, शिवहर व पश्चिम चंपारण के एक-एक अभ्यर्थी शामिल है।
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 48 पेज की प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रश्न पत्र लीक का मास्टर माइंड विशाल कुमार चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ अभ्यर्थियों को दूसरे राज्य में ले जाकर प्रश्न के उत्तर रटवाता था।
बीपीएससी शिक्षक बहाली को लेकर प्रश्न पत्र पहले ही लीक कर दिया गया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले हजारीबाग ले जाकर एक बैंक्वेट हाल में प्रोजेक्टर से सवाल का जवाब बता कर रटाया गया था। परीक्षा से पहले की ईओयू ने सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया।
समस्तीपुर के इन सात लोगों का प्राथमिकी में नाम :
- कमल कुमुद, पिता कमल किशोर, पता - सा. चकहलील, थाना - मुसरीघरारी, जिला - समस्तीपुर।
- राहुल कुमार, पिता - राजेश सहनी, ग्राम - बलरामपुर पतैली, थाना - उजियारपुर, जिला - समस्तीपुर।
- रौशन कुमार, पिता - संतोष कुमार सिंह, सा. - सिरदिलपुर, थाना - पटोरी, जिला - समस्तीपुर।
- सुधीर कुमार, पिता - अखिलेश मंडल, ग्राम - बलीपुर, थाना - हथौड़ी, जिला - समस्तीपुर।
- कुमारी प्रियंका, पति - मुरारी कुमार, ग्राम - चकमहौली, थाना - रोसड़ा, जिला समस्तीपुर।
- रंजना कुमारी, पति - रौशन कुमार, मोहल्ला - मुसापुर, थाना - मुफस्सिल, जिला - समस्तीपुर।
- प्रियंका कुमारी, पिता - योगेंद्र राय, ग्राम - बसढ़िया, थाना - दलसिंहसराय, जिला - समस्तीपुर।
सीतामढ़ी के दो भाई समेत तीन अभ्यर्थी पर मामला :
- दीपक कुमार, पिता - स्व. सदानंद झा, ग्राम - सहनिया पट्टी बखरी, थाना सुरसंड, जिला - सीतामढ़ी।
- सोनू कुमार, पिता - बिंदु प्रसाद यादव, ग्राम - परसामहिंद, थाना - सोनवर्षा, जिला - सीतामढ़ी।
- नीतीश कुमार, पिता - बिंदु प्रसाद यादव, ग्राम - परसामहिंद, थाना - सोनवर्षा, जिला - सीतामढ़ी।
मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया के अभ्यर्थी :
- बिक्रम कुमार, पिता - सुनील कुमार, सा. बनुआ, पो - तुरकी खरारी, थाना - मीनापुर, जिला - मुजफ्फरपुर। - विकास कुमार, पिता - शिव कुमार यादव, गांव - शिवराहा बासुदेव सपहा, थाना - अहियापुर, जिला - मुजफ्फरपुर।
खबरें और भी
- अविनाश कुमार, पिता - शशि भूषण सिंह, ग्राम - किशुनपुर मोहनी, थाना - कुढ़नी, जिला - मुजफ्फरपुर।
- शिवानी कुमार, पति - प्रभात कुमार, ग्राम - सकरी, थाना - सकरा, जिला मुजफ्फरपुर।
- मोहम्मद खुशरू परवेज, पिता - मोहम्मद जलालुद्दीन, ग्राम - पकड़ी अंधरा, पंचायत आदापुर, जिला - मोतिहारी।
- मोहम्मद कौशर अली, पिता - मोहम्मद हैदर अली, ग्राम - परसापठान पट्टी, थाना दरपा, जिला - मोतिहारी।
- महावीर प्रसाद, पिता - खखन साह, सा. - बकुचिया, पो. पुरौजा, थाना - भोगापट्टी, जिला - पश्चिम चंपारण।
दरभंगा, मधुबनी व शिवहर के अभ्यर्थी
- ओम प्रकाश निराला, पिता - सिंहेश्वर सिंह, सा. - आदावन, थाना - बहेरी, जिला - दरभंगा।
- विकास कुमार, पिता - रामभरोष सिंह, सा. - आदावन, थाना - बहेरी, जिला - दरभंगा।
- संजीव कुमार, पिता - राममूर्ति महतो, ग्राम सिकरियाही, थाना - खुरौना, जिला - मधुबनी।
- निरंजन कुमार, पिता - मेहीलाल राय, ग्राम - शरीफनगर, तरियानी, जिला - शिवहर।
यह भी पढ़ें