Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    19 ट्रेनों में साइड वेंडिंग के लिए 2 बर्थ होंगे रिजर्व, यात्रियों को मिलेगा खास फायदा; पूर्व मध्य रेलवे का फैसला

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 04:12 PM (IST)

    पूर्व मध्य रेलवे ने 19 ट्रेनों में यात्रियों के लिए बेहतर खान-पान सुविधा हेतु बड़ा निर्णय लिया है। अब ट्रेन साइड वेंडिंग के लिए प्रत्येक ट्रेन में दो ...और पढ़ें

    19 ट्रेनों में मिलेगी खाने-पीने की सुविधा। (AI Generated Image)

    19 ट्रेनों में मिलेगी खाने-पीने की सुविधा। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। यात्रियों को ट्रेनों में सुलभ और बेहतर खान-पान सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

    रेलवे ने अपने क्षेत्र की 19 ट्रेनों में ट्रेन साइड वेंडिंग के लिए दो-दो बर्थ आरक्षित कर दिए हैं। इन बर्थों का उपयोग यात्रियों को परोसे जाने वाले खान-पान के सामान को रखने एवं वेंडरों के संचालन के लिए किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे द्वारा आदेश जारी किया गया है।

    यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की पहल

    रेलवे के इस फैसले से उन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, जिनमें पैंट्री कार की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    अब ट्रेन साइड वेंडर पूरी ट्रेन में घूम-घूमकर यात्रियों को भोजन उपलब्ध करा सकेंगे, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा।

    आईआरसीटीसी संवेदकों की मांग पर हुआ फैसला

    इस व्यवस्था को लेकर आईआरसीटीसी के संवेदक लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब तक बर्थ आवंटन नहीं होने के कारण ट्रेन साइड वेंडरों को बैठने और खाद्य सामग्री रखने में काफी परेशानी होती थी। रेलवे के इस निर्णय के बाद वेंडरों को राहत मिली है और सेवा व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

    इन ट्रेनों में किया गया बर्थ आवंटन 

    रेलवे के आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 15203 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस में एस 5 में 79 और 80 नंबर की सीट दी गई है। इसी तरह 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस में एस 6 में 7 और 8 नंबर की सीट दी गई है। जबकि 15234 दरभंगा कोलकाता एक्सप्रेस के एस 5 कोच में 7 ,8 दी गई है।

    यही सीट संख्या 15236 में दरभंगा हावड़ा एक्सप्रेस में भी अलॉट की गई है। जबकि 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में 7 और 8 नंबर की सीट एस 6 बोगी में दी गई है।

    वहीं, 15557 दरभंगा आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस में यही सीट संख्या एस 1 कोच में दी गई है। जबकि 15561 अमृत भारत एक्सप्रेस जो दरभंगा से गन्टूर के बीच में चलती है उसमें एस 1 में यही दो सीट रहेगी।

    खबरें और भी

    वहीं, अन्य मंडलों की ट्रेन में 20801 मगध एक्सप्रेस में एस 1 कोच में यह दो सीट 7 और 8 दी गई है। जबकि धनबाद हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में डी 1, में 100 और 101 नंबर के सीट दी गई है। जबकि 13236 इंटरसिटी एक्सप्रेस में बी 1 कोच में 71 व 72 सीट दी गई है।

    13242 राजेंद्र नगर बांका एक्सप्रेस में एस 6 कोच में 7 व 8 कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस में भी यही कोच संख्या और सीट संख्या है साउथ बिहार एक्सप्रेस में एस 5 कोच में 79 व 80 सीट संख्या दी गई है।

    धनबाद पटना एक्सप्रेस में एस 1 कोच में 7,8, पटना धनबाद एक्सप्रेस में एस 1 कोच में 7, 8 पलामू एक्सप्रेस में एस 1 कोच में 7 व 8 कोच संख्या एलोट की गई है।

    यात्रियों को नहीं मिलेगी ये सीटें

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन साइड वेंडिंग के लिए आरक्षित बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इनका उपयोग केवल खान-पान सामग्री रखने और वेंडरों की सुविधा के लिए किया जाएगा।

    क्या होता है ट्रेन साइड वेंडिंग 

    जिन ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होती, वहां यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन साइड वेंडर नियुक्त किए जाते हैं। ये वेंडर ट्रेन में घूम-घूमकर यात्रियों को खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। बर्थ आवंटन होने से अब उन्हें बैठने, आराम करने और सामान सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी।

    यह भी पढ़ें- होली और ईद पर पूर्व रेलवे चलाएगा 20 विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत