Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समस्तीपुर में हैवानियत; छात्रा को जबरन उठाया, मुंह में कपड़ा डालकर किया दुष्कर्म

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 10:53 AM (IST)

    समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा को पहले अगवा कर लिया और फिर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता करी ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    समस्तीपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. छात्रा का खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
    2. समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की घटना
    3. एसडीपीओ के आदेश पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

    संवाद सहयोगी, विभूतिपुर ( समस्तीपुर)। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे के पास खड़ी नौवीं कक्षा की छात्रा को शनिवार शाम बदमाशों ने जबरन मुंह दबाकर अगवा कर लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया। मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा किसी तरह हाथ-पैर की रस्सी खोल देर रात करीब तीन बजे घर पहुंची।

    इसके बाद दिव्यांग माता-पिता को आपबीती सुनाई। सुबह होने पर कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को साथ लेकर माता-पिता थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लिखित आवेदन देने की बात कही।

    एसडीपीओ के कहने पर दर्ज हुई FIR

    जब पीड़िता लिखित आवेदन लेकर ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंची तो उसे महिला थाने जाकर आवेदन देने की बात कह वहां से भेज दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष और रोसड़ा एसडीपीओ को जानकारी दी। एसडीपीओ के निर्देश पर बाइक सवार पुलिस खोजते-खोजते पीड़िता और उसके माता-पिता को थाने ले गई।

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि छात्रा के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है। इसमें रामबाबू यादव और उसके एक अज्ञात साथी को आरोपित किया है। बताया कि जबरन उठाया और मुंह दबाकर खेत में बोरिंग के पास ले गया। वहां आरोपित ने दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने कहा कि घटना संबंधी जानकारी थानाध्यक्ष से मिली है। उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime : बिहार में महिला के साथ हैवानियत, दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा; पति के मुंह में किया पेशाब

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime: छेड़छाड़ से तंग मह‍िला ने युवक को अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्‍तांग; कई दिनों से कर रहा था परेशान

    खबरें और भी