यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Teacher: समस्तीपुर में हेडमास्टर और शिक्षिका सस्पेंड, एक मामले में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सरकारी विद्यालय में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। जिला कार्यक ...और पढ़ें

HighLights
- विद्यालय व कस्तूरबा में तोड़फोड़ से हुई क्षति की शिक्षिका के वेतन से कटौती की दी रिपोर्ट
- प्रधानाध्यापक से 16 दिसंबर 2024 को मांगा गया था जवाब, संतोषजनक जमाब नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
खबरें और भी
ग्रामीणों को गलत सूचना देकर विद्यालय में कराया गया तोड़फोड़
-
बीईओ ने रिपोर्ट में बताया कि विद्यालय में अराजक स्थिति उत्पन्न करने के साथ ही बार-बार इस प्रकार की घटना को लेकर प्रधानाध्यापक से 16 दिसंबर 2024 को स्पष्टीकरण किया गया था। -
इसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया था। वहीं दो जनवरी को विद्यालय अध्यापक द्वारा अनावश्यक रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ अवैध व्यवहार किया गया। -
साथ ही स्थानीय लोगों को गलत सूचना देकर विद्यालय में काफी हंगामा एवं तोड़फोड़ कराया गया। इससे विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को काफी क्षति हुई। -
प्रीति विद्यालय के किसी भी मामले का राजनीतिकरण करने में बाज नहीं आती है। इसमें प्रधानाध्यापक का सहयोग आंतरिक रूप से प्रीति के प्रति रहता है।
बिना सूचना विद्यालय से गायब रहते है शिक्षक