Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से बेंगलुरु जाने वालों को राहत, सहरसा यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा

    By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 09 May 2026 01:40 PM (IST)

    Bihar Bengaluru Train: सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05551/05552 के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन अब 14 मई 2026 से 12 जुल ...और पढ़ें

    यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

    यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर। Saharsa Yeshwantpur Train: गर्मी की छुट्टियों से पहले बिहार से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

    रेलवे ने सहरसा और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05551/05552 के परिचालन अवधि का विस्तार कर दिया है। इसकी जानकारी समस्तीपुर डीआरएम ने अपने एक्स पोस्ट में दी है।

    रेलवे के अनुसार अब यह ट्रेन 14 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस फैसले से दक्षिण भारत जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    हर गुरुवार सहरसा से खुलेगी ट्रेन

    ट्रेन संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को सहरसा जंक्शन से रात 8:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से होकर गुजरते हुए तीसरे दिन रात 10:30 बजे यशवंतपुर जंक्शन पहुंचेगी।

    इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

    यह स्पेशल ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर और धर्मावरम समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

    हर रविवार यशवंतपुर से वापसी

    वापसी में ट्रेन संख्या 05552 प्रत्येक रविवार को यशवंतपुर जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

    स्टेटस जांचने की सलाह

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

    गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन विस्तार से बिहार और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।