Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों के खाने की चिंता खत्म, जयनगर, मिथिलांचल व जनसेवा एक्सप्रेस में मिलेगी मिनी पैंट्री की सुविधा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:04 PM (IST)

    Eastern Railway Express Trains: रेलवे ने 32 प्रमुख मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में मिनी पैंट्री कार सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेन ...और पढ़ें

    ये ट्रेनें समस्तीपुर होकर गुजरती हैं। फाइल फोटो

    ये ट्रेनें समस्तीपुर होकर गुजरती हैं। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Mithilanchal Express Food Service: यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर खान-पान उपलब्ध कराने के लिए पूर्व रेलवे ने बड़ी पहल की है।

    वंदे भारत की तर्ज पर 32 प्रमुख मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में मिनी पैंट्री कार शुरू होगी। इनमें कोलकाता-जयनगर, मिथिलांचल और जनसेवा एक्सप्रेस शामिल हैं, जो समस्तीपुर जंक्शन से होकर गुजरती हैं।

    भोजन के लिए राहत

    इन ट्रेनों में मिनी पैंट्री सेवा शुरू होने से समस्तीपुर के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब सफर के दौरान ट्रेन के भीतर ही नाश्ता और भोजन आसानी से मिल सकेगा। इससे यात्रियों को खान-पान के लिए स्टेशनों या बाहरी वेंडरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    रेलवे की निर्धारित दर

    मिनी पैंट्री सेवा संचालन के लिए रेलवे टेंडर के जरिए आधिकारिक ठेकेदारों का चयन करेगा। टेंडर लेने वाले ठेकेदारों को रेलवे द्वारा तय दरों पर ही भोजन उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ ही भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।

    जयनगर एक्सप्रेस का मार्ग

    ट्रेन संख्या 13135/13136 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस समस्तीपुर मार्ग से नियमित रूप से संचालित होती है। कोलकाता से जयनगर जाने वाली 13135 ट्रेन नैहाटी, बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा में रुकती है। वापसी में ट्रेन संख्या 13136 जयनगर से कोलकाता के लिए चलाई जाती है।

    मिथिलांचल एक्सप्रेस के स्टेशन

    13155/13156 कोलकाता-मिथिलांचल एक्सप्रेस भी समस्तीपुर जंक्शन होकर अपने गंतव्य तक जाती है। कोलकाता से सीतामढ़ी जाने वाली 13155 ट्रेन बर्द्धमान, जसीडीह, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और जनकपुर रोड रुकती है। वापसी में ट्रेन संख्या 13156 सीतामढ़ी से कोलकाता के बीच संचालित होती है।

    खबरें और भी

    जनसेवा एक्सप्रेस का रूट

    13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस को भी इस मिनी पैंट्री सुविधा सूची में शामिल किया गया है। भागलपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली 13419 ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर और ढोली होकर मुजफ्फरपुर पहुंचती है। वापसी दिशा में ट्रेन 13420 मुजफ्फरपुर से भागलपुर के लिए प्रस्थान करती है।