Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहपुर पटोरी होकर चलेगी वंदे भारत, रामपुर डुमरा में नॉन इंटरलाकिंग के कारण बदला रूट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:56 PM (IST)

    Indian Railways News Bihar:रामपुर डुमरा और टाल हाल्ट पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से ...और पढ़ें

    न्यू जलपाईगुड़ी पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।  फाइल फोटो

    न्यू जलपाईगुड़ी पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।  फाइल फोटो

    HighLights

    1. वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित।

    2. नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण हुआ बदलाव।

    3. यात्री यात्रा से पहले जानकारी अवश्य जांचें।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Vande Bharat Express Route Change: रामपुर डुमरा और टाल हाल्ट पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।

    रेलवे प्रशासन के अनुसार 21 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथियों को पटना जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 22234 पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अब पाटलिपुत्र, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी और बेगूसराय होकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

    वापसी का परिवर्तित रूट

    इसी प्रकार 23 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 22233 न्यू जलपाईगुड़ी पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी।

    अस्थायी मार्ग परिवर्तन के कारण इस रेलखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। रेलवे प्रबंधन ने सभी रेल यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी और समय सारणी प्राप्त करने की सलाह दी है।