विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में पेट्रोल पंप के सामने धू-धू कर जला ट्रक, इलाके में मची अफरातफरी

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:14 PM (GMT+05:30)

समस्तीपुर के कल्याणपुर चौक पर रविवार रात एक ट्रक में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कल्याणपुर चौक पर रविवार रात ट्रक में आग लगी।

  2. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

  3. मोमबत्ती से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में स्थानीय चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात एक ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रक से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक चालक ने वाहन के अंदर मोमबत्ती जलाकर रखी थी।

इसी दौरान मोमबत्ती से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अग्निशमन टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद काफी देर तक चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें- कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखे की चिंगारी; दिल्ली-यूपी से बिहार-तेलंगाना तक आग का कहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।