BPSC में चमके समस्तीपुर के दो लाल, अतुल कुमार बने असिस्टेंट कमांडेंट; सरोज पासवान बने BPRO
खानपुर के विक्रमपट्टी और नत्थद्वार गांव के दो युवाओं, अतुल कुमार और सरोज पासवान ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया ...और पढ़ें

70वीं बीपीएससी रिजल्ट जारी। (जागरण)
HighLights
खानपुर के अतुल कुमार सहायक समादेष्टा पद पर चयनित।
सरोज पासवान बने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी।
दोनों की सफलता से खानपुर में हर्ष का माहौल।
संवाद सहयोगी, खानपुर। 70वीं बीपीएससी परिणाम आने पर खानपुर के दो लाल ने परचम फहराया है। प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपट्टी ग्राम निवासी अतुल कुमार का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक समादेष्टा, बिहार गृह रक्षक वाहिनी असिस्टेंट कमांनडेंट बीएचजी के पद पर चयन हुआ।
अतुल कुमार के पिता दिनेश प्रसाद सहनी हैं और माता कृष्णा कुमारी शिक्षिका हैं। उनके चयन पर परिजनों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।
वहीं, प्रखंड के नत्थद्वार गांव निवासी सरोज पासवान ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। उनका चयन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे खानपुर प्रखंड व नत्थद्वार गांव में हर्ष का माहौल है।
संघर्ष के दम पर हासिल किया मुकाम
सरोज पासवान स्वर्गीय विष्णुदेव पासवान के पुत्र हैं। कठिन परिश्रम और संघर्ष के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर गांव के लोगों ने बताया कि सरोज बचपन से ही मेधावी और मेहनती रहे हैं। उनके चयन से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सरोज ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है। दोनों की सफलता पर उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार, बीडीओ बिजय कुमार चंद्र, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ संजीव कुमार, पूर्व मुखिया राम विलास सहनी, प्रधान सहायक धर्मबीर कुमार यादव, त्रिपुरारी झा, निरंजन कुमार राय, शिक्षक महेश यादव, पंचायत समिति सदस्य नरेश महतो, मुखिया विनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता ब्रजनन्दन राय, ब्रजेश कुमार राय, समाज सेवी अविनाश शर्मा सहनी आदि ने हर्ष के साथ बधाई दिया है।