Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (14663/64) शुरू की है। ...और पढ़ें

    न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत

    न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 14663/64 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर संचालित की जाएगी।

    नई ट्रेन के परिचालन से मिथिला, सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को पंजाब सहित अन्य राज्यों की यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी। वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन शनिवार सुबह 8 बजे चलेगी।

    इस ट्रेन का परिचालन शीशो रेलखंड के रास्ते किया जाएगा, जिससे लंबे समय से इस रूट पर नई ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

    न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने के बाद यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर और नरपतगंज समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।

    यात्रियों में खुशी:

    नई अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की खबर से उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। खासकर पंजाब में काम करने वाले मजदूरों, छात्रों और व्यवसायियों को सीधा रेल संपर्क मिलने से यात्रा आसान होगी।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के विकास और आवागमन को भी गति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- बिलासपुर-चांपा नॉन-इंटरलॉकिंग: जून में एक दर्जन ट्रेनें रद, यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो पहले जांच लें स्टेटस

    यह भी पढ़ें- LHB रैक के साथ चलेगी अब बाघ एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधाएं