समस्तीपुर में एनएच 28 पर हाइवा ने ली फल विक्रेता की जान, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुए सड़क हादसे में एक फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया, ...और पढ़ें
-1777714786632_m.webp)
मृतक रमेश कुमार सिंह (फाइल फोटो) और घटना के बाद सड़क जाम करते लोग। फोटो: जागरण
HighLights
एनएच-28 पर हाइवा की टक्कर से फल विक्रेता की मौत।
गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक एनएच-28 को जाम रखा।
प्रशासन ने सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया, चालक गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Samastipur NH28 Accident: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-28 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
हुंडहिआ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार एक फल विक्रेता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में कोहराम
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर वार्ड-6 निवासी स्वर्गीय बैद्यनाथ सिंह के पुत्र रमेश कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-28 को जाम कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रशासन ने खुलवाया जाम
सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और बीडीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को सरकारी सहायता का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
आरोपित चालक गिरफ्तार
बीडीओ ने मृतक के स्वजनों को तत्काल 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भाग रहे हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।