समस्तीपुर के रोसड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग
CPI Protest Bihar: समस्तीपुर के रोसड़ा में गुरुवार सुबह महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई, जिससे स्थानीय लोगों और भाकपा कार्यकर्ताओं में भार ...और पढ़ें
HighLights
रोसड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली।
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
पुलिस जांच कर रही, दोषियों पर कार्रवाई होगी।
संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। Rosra Gandhi Statue: जिले के रोसड़ा में गुरुवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य पथ पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते भीड़ जुट गई।
सुबह सामने आई घटना
रोसड़ा रेलवे गुमटी के पास गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा टूटी हुई मिली। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह दृश्य देखा, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
दो तरह की चर्चाएं
प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ होगा, जबकि अन्य लोगों का आरोप है कि देर रात असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।
ऐतिहासिक पहचान से जुड़ी है प्रतिमा
स्थानीय निवासी लक्ष्मण कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतिमा उनके पिता स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद सिंह द्वारा 1979 में स्थापित कराई गई थी, जिसका निर्माण 1982 में पूरा हुआ। इसके बाद से ही इस स्थान को गांधी चौक के नाम से जाना जाने लगा।
खबरें और भी
भाकपा ने किया सड़क जाम
घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रोसड़ा-बेगूसराय मार्ग को जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे गूंजते रहे और घंटों आवागमन बाधित रहा।
अधिकारी पहुंचे, जांच शुरू
सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार सिन्हा और एसडीओ संदीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुट गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग
स्थानीय लोगों और भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।