Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, समस्तीपुर में 30 कंपनियां देंगी नौकरी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:12 AM (IST)

    समस्तीपुर में 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा, जिसमें लगभग 30 निजी कंपनियां 2500 पदों पर भर्ती करेंगी। गैर-मैट्रिक से लेकर स्नातक, आईटीआई और ड ...और पढ़ें

    इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। नौकरी की तलाश कर रहे जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 11 अगस्त को समस्तीपुर में रोजगार का बड़ा मेला लगने जा रहा है, जहां करीब 30 निजी कंपनियां 2500 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

    खास बात यह है कि इसमें नन मैट्रिक से लेकर 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक-युवतियां अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को समस्तीपुर के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में भी रोजगार का अवसर मिल सकता है।

    11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    जिला नियोजनालय की ओर से 11 अगस्त को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। मोहनपुर स्थित होली मिशन हाईस्कूल में सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक रोजगार मेला चलेगा। इसमें निजी क्षेत्र की करीब 25 से 30 कंपनियां अपने रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

    2500 पदों पर होगा चयन

    रोजगार मेले में कंपनियों की ओर से करीब 2500 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी। इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित नियोजकों की ओर से निर्धारित मापदंड के आधार पर किया जाएगा।

    खबरें और भी

    एयरटेल-एलआईसी समेत कई कंपनियां

    मेले में एयरटेल, बिलीम कामर्स, डिसेंट्स, केकेपी फाइन लीन, एलआईसी, नव भारत फर्टिलाइजर सहित अन्य कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इन कंपनियों में चयनित युवाओं को स्थानीय स्तर के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

    नन मैट्रिक से स्नातक तक मौका

    इस रोजगार मेले की खासियत यह है कि इसमें केवल स्नातक युवाओं को ही नहीं, बल्कि नन मैट्रिक, 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा। अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार युवा अलग-अलग कंपनियों में उपलब्ध पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

    रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन जरूरी

    मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अब तक निबंधन नहीं कराया है, वे मेले से पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

    बायोडाटा साथ लाना होगा

    रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ रखें, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

    जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

    मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 7546971718 नंबर पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों से मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।