Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं जिंदा हूं...' समस्तीपुर में युवती के वायरल वीडियो ने शव मिलने के मामले में नया मोड़ ला दिया

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:55 PM (IST)

    समस्तीपुर में लापता छात्रा के मामले में नया मोड़ आया है, जब उसके वायरल वीडियो में वह खुद को जीवित और सुरक्षित बताते हुए प्रेम विवाह का दावा कर रही है। ...और पढ़ें

    यह वायरल वीडियो की तस्वीर।

    यह वायरल वीडियो की तस्वीर।

    HighLights

    1. लापता छात्रा का वीडियो वायरल, खुद को बताया जीवित।

    2. परिवार ने पहले शव की पहचान छात्रा के रूप में की।

    3. पुलिस वीडियो की सत्यता और मामले की जांच कर रही।

    संवाद सूत्र, विद्यापतिनगर (समस्तीपुर)। बिहार मेंं समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से कथित लापता छात्रा प्रकरण में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इंटरनेट मीडिया पर युवती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवती स्वयं को जीवित और सुरक्षित बताते हुए प्रेम विवाह करने का दावा कर रही है।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया रूप ले लिया है और पुलिस अब सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा 21 जून को घर से दवा लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

    इसके बाद स्वजनों ने जमीनी विवाद में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में 23 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच गत दिनों बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित तालाब किनारे बोरे में बंद एक युवती का शव मिलने पर रविवार देर रात्रि स्वजनों ने उसकी शिनाख्त की थी।

    इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मामला काफी गरमा गया। स्वजन उक्त शव को सोमवार की सुबह घर लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया पर वायरल कई वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को उलझा दिया है।

    खबरें और भी

    वीडियो में युवती न सिर्फ खुद को जीवित बता रही है, बल्कि अपनी इच्छा से प्रेम विवाह करने की बात भी कह रही है। इसके साथ ही उसने अपनी तस्वीर और एक अन्य वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह सुरक्षित होने का दावा कर रही है।

    वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवती की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है।

    बरामद होने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा, जिससे पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, युवती की वास्तविक स्थिति और पूर्व में मिले शव की पहचान से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा