Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो दिन पहले हुआ था विवाद, मुहर्रम जुलूस के दौरान समस्तीपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 06:45 AM (IST)

    समस्तीपुर के कल्याणपुर में मुहर्रम ताजिया मिलान के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. कल्याणपुर में मुहर्रम ताजिया मिलान के दौरान चाकूबाजी हुई।

    2. पुरानी रंजिश के चलते युवक मोहम्मद जावेद की मौत।

    3. आरोपी की पहचान हुई, पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक पर मुहर्रम ताजिया मिलान के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान वासुदेवपुर पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी मो. जब्बार के पुत्र मो. जावेद के रूप में हुई। बताया गया कि ताजिया जुलूस में अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

    इसके बाद दोनों जुलूस से कुछ दूरी पर चले गए। जहां एक युवक ने जावेद के सीने में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी जावेद को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर लाया गया।

    दो दिन पहले हुआ था विवाद

    जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हुआ था।

    इसकी आपस में सुलह भी कराई गई थी। इसी बीच मोहर्रम के दौरान दोनों एक बार फिर से आपस में उलझ पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    सदर डीएसपी टू संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह मौके से भाग निकला है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मोकामा में गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर छापामारी, पुलिस ने पिता प्रमोद सिंह को किया गिरफ्तार