Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में पंचायत ने सुनाया इश्क पर 'फरमान', पति भी बोला- 2 बच्चों के बाप से करा दो मेरी बीवी की शादी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:44 PM (IST)

    समस्तीपुर में ग्रामीणों ने एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े को चोरी-छिपे मिलते हुए पकड़ा। पंचायत ने चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए दोनों का सामाजिक रीति-रिवाज ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में  प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी। वायर तस्वीर

    समस्तीपुर में  प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी। वायर तस्वीर

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला पंचायत तक पहुंचा तो सबको लगा कि दोनों की फटकार लगेगी, लेकिन फैसला ऐसा आया जिसने सबको हैरान कर दिया।

    समस्तीपुर में पंचायत ने दो बच्चों के पिता और उसकी शादीशुदा प्रेमिका का सामाजिक स्तर पर विवाह करा दिया। अब इस अनोखे फैसले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    रंगेहाथ पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका

    समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंधिया खुर्द गांव में शनिवार को ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ गांव निवासी पन्ना लाल यादव अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे। दोनों को साथ देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और गांव में हंगामा मच गया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई।

    दोनों पहले से हैं शादीशुदा

    ग्रामीणों के अनुसार पन्ना लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। उनकी प्रेमिका भी विवाहित है और सिंधिया खुर्द स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा है।

    पंचायत में हुआ चौंकाने वाला फैसला

    पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों के साथ प्रेमिका का पति भी मौजूद था। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पंचायत ने दोनों को एक-दूसरे के साथ रहने की अनुमति देने का फैसला सुनाया। बताया गया कि प्रेमिका के पति ने भी दोनों का विवाह कराने पर सहमति जता दी।

    पंचायत के फैसले के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का सामाजिक रीति-रिवाज से निकाह करा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। पंचायत का यह फैसला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    खबरें और भी

    खगड़िया में हुई थी पहली मुलाकात

    जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात कुछ वर्ष पहले खगड़िया में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए। बाद में दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो गई, लेकिन उनका संपर्क बना रहा। इसी वजह से प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने सिंधिया खुर्द पहुंचा था।

    वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

    पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लोग पंचायत के इस फैसले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।