Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में नशे की बड़ी खेप का भंडाफोड़, घर से 50 किलो गांजा और लाखों की हेरोइन मिली

    By Deepak PrakashEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:16 PM (IST)

    पुलिस ने समस्तीपुर के अशरफपुर सुपौल गांव में 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन में 50 किलो गांजा और 13 लाख रुपये की हेरोइन सहित कुल 65 लाख के नशीले पदार्थ बरामद क ...और पढ़ें

    छापेमारी कर नशीला पदार्थ ले जाती पुलिस व छापेमारी स्थल पर लोगों की भीड़ । जागरण

    छापेमारी कर नशीला पदार्थ ले जाती पुलिस व छापेमारी स्थल पर लोगों की भीड़ । जागरण 

    HighLights

    1. समस्तीपुर में पुलिस ने 65 लाख के नशीले पदार्थ जब्त किए।

    2. 50 किलो गांजा और 13 लाख की हेरोइन बरामद हुई।

    3. तीन महिलाएं हिरासत में, तस्करों के तार कई राज्यों से जुड़े।

    संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)। पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे तक सर्च आपरेशन चलाकर लगभग 50 किलो गांजा तथा 13 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की है।

    बरामद नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 65 लाख रुपए आंकी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की जा रही है।

    अशरफपुर सुपौल गांव के प्रमोद साह के पुत्र दीपक साह के घर पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही सारे पुरुष सदस्य फरार हो गए। तीन महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को लगुनियां गांव स्थित फोरलेन के समीप लगभग 12.5 लाख की हेरोइन बरामद की गई थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    उन्हीं तस्करों की निशान देही पर यह छापेमारी की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि आज गांजे की बड़ी खेप उनके यहां उतरने वाली है।

    सूचना के पश्चात डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी के निर्देशन में सिविल ड्रेस में पुलिस उक्त स्थल पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बीडीओ कुमुद रंजन को लेकर पहुंची। लगभग 6 घंटे तक चले सर्च आपरेशन में सारे नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

    ये नशीले पदार्थ बक्से में बंद थे। इसके अतिरिक्त 5 हजार से अधिक छोटी डिब्बी बरामद की गई, जिसका उपयोग हेरोइन बेचने के लिए किया जाता है। इसके अलावा गांजा तौलने की मशीन, तीन बाइक, एक साइकिल तथा कुछ अन्य जरूरी कागजात भी बरामद किए गए हैं।

    अनुमान है कि बाइक और साइकिल चोरी की होगी, जिसका सत्यापन भी कराया जा रहा है। प्रमोद साह की बहू गुड़िया देवी सहित तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    ज्ञात हो कि नंदिनी लगुनिया के समीप फोरलेन के पास गुप्त सूचना के आधार पर बिदुपुर के तीन अभियुक्त को बड़ी मात्रा में हीरोइन के साथ गिरफ्तार की गयी थी। जिनके तार असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, नेपाल आदि से जुड़े थे।

    अनुमान लगाया जाता है कि इन तस्करों का जाल पूरे देश में फैला हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें कई और सदस्य भी जुड़े हो सकते हैं। पूर्व में गिरफ्तार तस्कर की निशान देही पर अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    पुलिस को अनुमान है कि अभी और भी नशीले पदार्थ बरामद हो सकते हैं तथा इससे जुड़े और भी कई तस्कर इस क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं।

    • बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 65 लाख रुपए
    • गुप्त सूचना के आधार पर 6 घंटे तक चला सर्च आपरेशन
    • हेरोइन और गांजा की तस्करी के जुड़े हैं कई राज्यों से तार
    • 5 दिन पूर्व भी 13 लाख रुपए की हेरोइन की गई थी बरामद
    • तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी