Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीआई का समस्तीपुर रेल मंडल पर शिकंजा, 50 हजार की रिश्वत लेते एपीओ गिरफ्तार, घर से मिली पिस्टल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:51 PM (IST)

    CBI Action Samastipur: सीबीआई ने समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में छापेमारी कर सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण मंडल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल। फाइल फोटो

    सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सीबीआई ने समस्तीपुर रेल मंडल में की छापेमारी।

    2. सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण मंडल रिश्वत लेते गिरफ्तार।

    3. एपीओ के आवास से अवैध पिस्टल, कारतूस बरामद।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Railway Division: समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बड़ी छापेमारी की है।

    सीबीआई ने रिश्वतखोरी के संगीन मामले में कार्रवाई करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

    50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

    बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई तबादले के बदले एक लाख रुपये के लेन-देन के सौदे से जुड़ी हुई है। डीलिंग क्लर्क अमृत राज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही एपीओ को गिरफ्तार कर लिया।

    23SPU_49_23072026_323

    ललित कला केंद्र में पूछताछ

    कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम एपीओ को हिरासत में लेकर समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र पहुंची। वहां बंद कमरे में कई घंटों तक चले गहन पूछताछ सत्र के दौरान अधिकारी मामले की परतें उघाड़ने में जुटे रहे।

    आवास से मिली पिस्टल और कारतूस

    पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने एपीओ के सरकारी आवास पर भी त्वरित छापेमारी की। तलाश के दौरान अधिकारी के घर से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और नौ जीवित कारतूस बरामद किए गए हैं।

    कार्यालय में अफरा-तफरी

    सीबीआई की इस अचानक और बड़ी कार्रवाई से रेल मंडल कार्यालय में पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

    खबरें और भी

    23SPU_48_23072026_323

    साक्ष्यों को जुटा रही टीम

    सीबीआई की टीम शिकायतकर्ता को भी अपने साथ ले गई है और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। प्रशासनिक गलियारों में इस बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है और सीबीआई की तरफ से जल्द विस्तृत बयान जारी होने की उम्मीद है।