विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samastipur News: स्टेशन रोड पर जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, रेलवे विभाग ने बनाया गजब का प्लान!

Published: Sat, 12 Apr 2025 09:43 PM (IST)

Bihar News समस्तीपुर स्टेशन रोड पर जाम की समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने मूलचंद रोड के सामने एक ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. रेलवे ने शुरू किया योजना पर काम, प्रारंभिक स्केच तैयार
  2. स्टेशन रोड पर बनेगा नया पार्किंग स्थल, जाम से मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले स्टेशन रोड पर यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने एक नई पहल की है।

वाहन चालकों को सुविधा

मूलचंद रोड के सामने एक नए पार्किंग स्थल के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल योजना अपने प्रारंभिक चरण में है और इसके लिए स्केच भी बना लिया गया है।

रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा बनाए गए इस स्केच को आगे की कार्य योजना के लिए भेजा दिया गया है। मूलचंद रोड के सामने प्रस्तावित इस पार्किंग स्थल से वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी।

अब तक वाहन चालकों को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टेशन के अंदर बने पार्किंग स्थल का सहारा लेना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि मुख्य सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी रहती थी।

इस नई योजना के पूरा होने पर लोगों को स्टेशन रोड पर कहीं भी इधर-उधर पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।योजना के तहत तैयार किए गए प्रारूप के अनुसार पार्किंग स्थल की चौड़ाई लगभग 60 फुट और लंबाई करीब 130 फुट होगी।

मुख्य द्वार होटल के सामने से बनाया जाएगा, जिससे पार्किंग स्थल तक सीधा पहुंचा जा सकेगा। इस पार्किंग को निजी एजेंसी के माध्यम से संचालित करने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रबंधन में भी पारदर्शिता और कुशलता बनी रहेगी।

जाम की समस्या

स्टेशन रोड पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब तरीके से खड़ी बाइकों और अन्य वाहनों के कारण रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे आवागमन में बाधा आती है।

कई बार नगर निगम और रेलवे द्वारा समाधान के प्रयास किए गए, लेकिन वे ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए। इस बार रेलवे की ओर से शुरू की गई यह पहल यदि सफल रही, तो लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

बिहार-झारखंड को जोड़ेगी यह नई रेललाइन, दूरी हो जाएगी कम; समय की भी होगी बचत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।