Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में खुलेंगी 7 नई कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजिंग यूनिट, सरकार देगी 2.5 लाख तक का अनुदान

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:43 PM (IST)

    समस्तीपुर में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 तक सात कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजिंग यूनिट स्था ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में खुलेंगी 7 नई कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजिंग यूनिट (AI Generated Image)

    समस्तीपुर में खुलेंगी 7 नई कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजिंग यूनिट (AI Generated Image)

    HighLights

    1. समस्तीपुर में सात कोल्ड प्रेस ऑयल मिल होंगी स्थापित।

    2. किसानों को मिलेगा 40 से 50 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान।

    3. स्थानीय तिलहनी फसलों का होगा मूल्य संवर्धन और ब्रांडिंग।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात कोल्ड प्रेस ऑयल मिल एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शुरू की जा रही इस योजना की तैयारियों में कृषि विभाग जुट गया है।

    जिले में सामान्य वर्ग के लिए छह तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक यूनिट स्थापित की जाएगी। योजना के तहत सरसों, तिल, मूंगफली सहित अन्य तिलहनी फसलों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर मूल्य संवर्धन किया जाएगा।

    इसके साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार अनुदान उपलब्ध कराएगी।

    जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ ने बताया कि योजना के तहत 10 एचपी या इससे अधिक क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर संचालित कोल्ड प्रेस ऑयल मिल लगाने पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को अधिकतम दो लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 40 प्रतिशत (जो कम हो) अनुदान मिलेगा।

    वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अधिकतम 2.50 लाख रुपये अथवा लागत का 50 प्रतिशत तक सहायता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

    जिला स्तरीय समिति करेगी इच्छुक किसानों का चयन:

    कृषि विभाग के अनुसार, पैकेजिंग यूनिट की स्थापना पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।

    योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। चयन आधारित ऑनलाइन आवेदन के आधार पर जिला स्तरीय समिति करेगी।

    अधिक आवेदन आने पर लाटरी के माध्यम माध्यम से चयन होगा। चयनित लाभार्थियों को एक माह के भीतर बैंक ऋण स्वीकृत कराना होगा तथा अगले महीने मशीनों की खरीद एवं स्थापना पूरी करनी होगी। योजना स्वीकृत होने के दो से तीन माह के भीतर उत्पादन शुरू करना भी अनिवार्य रहेगा।

    खबरें और भी

    बिना बीजों को गर्म किए यांत्रिक दबाव से निकाला जाएगा तेल:

    यह तेल निकालने की एक प्रक्रिया है, जिसमें बिना बीजों को गर्म किए यांत्रिक दबाव से तेल निकाला जाता है। पारंपरिक तरीके या रिफाइनरी तेल मिलों के विपरीत, इसमें उच्च तापमान और केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है, इससे तेल का प्राकृतिक स्वाद, खुशबू और सभी पोषक तत्व यथा विटामिन और एंटी-आक्सीडेंट सुरक्षित रहते हैं।