विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी मेम को भाया भारत का देसी छोरा, अमेरिका से बिहार आकर हिन्दू रीति-रिवाजों से रचाई शादी

Published: Mon, 20 Jan 2025 10:23 PM (GMT+05:30)

Bihar News अमेरिका से आई दुल्हन साफिया सेंगर ने छपरा के दूल्हे आनंद कुमार सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से शादी ...और पढ़ें

भारतीय लिवास में अपने पति के साथ विदेशी मेम
भारतीय लिवास में अपने पति के साथ विदेशी मेम

HighLights

  1. एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया
  2. दूल्हे के परिवार वालों ने कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं

संवाद सहयोगी, दाउदपुर। विदेशी मेम को भाया भारत का देसी छोरा तो उन्होंने अमेरिका से गांव में आकर भारतीय संस्कृति को अपनाकर शादी रचाई। मामला सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के चंदउपुर गांव का है।

सोमवार को छपरा का दूल्हा एवं अमेरिकन दुल्हन विधिवत शादी के बंधन में बंध गए। पंडित आचार्य विक्की पांडेय द्वारा विधिवत हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करायी गई।

शादी में मौजूद थे अमेरिकन

  • इसे देखने के लिए अमेरिकन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। चंदउपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक नरेंद्र सिंह व सुगंधी देवी के पुत्र 33 वर्षीय आनंद कुमार सिंह अमेरिका में होटल व्यवसाय से जुड़े हैं।
  • इस दौरान उनकी साफिया सेंगर से मुलाकात हुई। एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। आनंद कुमार ने अपने माता-पिता से शादी के बारे में बातचीत की।

परिवारवालों को भी पसंद आई लड़की

परिवार वालों ने कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम दोनों की शादी धूमधाम से करने को तैयार हैं। उसके बाद 16 जनवरी को साफिया अपने भाई व बहन के साथ और आनंद अपने चार अमेरिकी दोस्तों के साथ चंदउपुर गांव पहुंचे। जहां 20 जनवरी को आनंद व साफिया भारतीय परम्परा व हिन्दू रीतिरिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।

उसके पहले विधिवत गांव के काली स्थान से बारात निकली और दरवाजे पर पहुंची उसके बाद शिव मंदिर में शादी सम्पन्न हुई। जब बारात रथ पर दूल्हा-दुल्हन के साथ शिव मंदिर पहुंची तो बड़ी संख्या में देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

फोटो खींचने वालों की भी कमी नही थी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस शादी की चर्चा लोगों को करते देखा गया।

शादी समारोह में जन सुराज नेता मुन्ना भवानी, हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश सिंह, सरपंच भरत सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

2023 में भी हुई थी एक ऐसी शादी

बता दें कि साल 2023 में भी इस तरह की एक शादी चर्चा में आई थी। जब पश्चिमी चंपारण का अमित कुमार सात समंदर पार से दुल्हन लेकर आया था। अमित ने साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की किम मोलेनार से शादी रचाई थी। 

खास बात यह रही कि यह शादी भी हिन्दू-रीति-रिवाजों से की गई थी। अमित कुमार साल 2013 में साउथ अफ्रीका गए थे।

वहां एक निजी कंपनी में मार्केटिंग लीडर की पोस्ट पर कार्यरत थे। इस दौरान, उन्हें कंपनी में काम करने वाली पैम मोलेनर की बेटी किम से प्यार हो गया था।

इसके बाद दोनों ने अपनी जिंदगी साथ बिताने की कसमें खाईं और बिहार आकर हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। पूरी खबर यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें-

Sitamarhi Station: क्या बदल जाएगा सीतामढ़ी स्टेशन का नाम? नीतीश के फेमस MP ने कर दी बड़ी डिमांड

कहां खुलेगा बिहार का पहला मशरूम मॉल? जगह फाइनल, प्रोडक्टस को लेकर भी सामने आई जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।