Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राम मिलाई जोड़ी... विदेशी दुल्‍हन के लिए देसी दूल्‍हा चढ़ा घोड़ी, बिहार में सात समंदर पार से आई अंग्रेजी मैम

    By Gaurav VermaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 06:31 PM (IST)

    Bihar Wedding News कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ नजारा बीते सोमवार को नगर में भी देखने को मिला। सात समुंदर पार से आई ...और पढ़ें

    जोहानसबर्ग की रहने वाली किम मोलेनार और अमित कुमार की शादी की तस्‍वीर।
    जोहानसबर्ग की रहने वाली किम मोलेनार और अमित कुमार की शादी की तस्‍वीर।

    HighLights

    1. रामनगर में हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
    2. विदेशी लड़की और देसी लड़के की धूमधाम से हुई शादी
    3. रामनगर में शादी को लेकर खूब हो रही चर्चा

    संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिमी चंपारण)। कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ नजारा बीते सोमवार को नगर में भी देखने को मिला। सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से बिहार के लड़के से शादी रचाई है।

    साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और नगर निवासी अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से सोमवार को रामनगर -नरकटियागंज मुख्य पथ पर स्थित पर किशोरी वाटिका में धूमधाम से हुई। जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए नगर के कई लोग जमा हुए।

    2013 में साउथ अफ्रीका गए थे अमित

    नगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और गृहिणी रानी ठाकुर के पुत्र अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए, जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी।

    कुछ साल पहले वहां की मूल निवासी किम से आंखें चार हुई। दोनों ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। परंतु, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। यही स्थिति किम के साथ भी थी।

    खबरें और भी

    लंबे समय तक राजी नहीं हुए दोनों परिवार

    दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा। परंतु, बाद में दोनों की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा। आखिर अपने घर परिवार के बीच हिंदू तरीके से शादी संपन्न करने पर सहमति बनी, जिसकी सहमति किम की माता पैम ने भी दे दी और शादी का दिन निर्धारित हुआ।

    किम अपनी माता के साथ साउथ अफ्रीका से नगर में पहुंच गई। सोमवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। इस शादी के गवाह नगर के सैकड़ों लोग बने। साथ ही कई लोगों ने इस अनोखी जोड़ी की शादी को अपने कमरे में कैद किया। किम के पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें - Bihar News: वैशाली में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बंद घर में ग्रिल से बंधा मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें - Khesari Lal के गाने पर इन लड़कियों ने मचाया तहलका, चलती ट्रेन में किया ताबड़तोड़ डांस; Video Viral