अमृतसर-तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन; बिहार के कई जिलों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, टाइमिंग और रूट करें नोट
Special Train: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-न्यू तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 मार्च को अमृतसर ...और पढ़ें

अमृतसर-तिनसुकिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन।
HighLights
अमृतसर-तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन 22 मार्च से चलेगी।
छपरा यात्रियों को लंबी दूरी यात्रा में बड़ी राहत।
दानापुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेनें अप्रैल से होंगी शुरू।
जागरण संवाददाता, छपरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृतसर–न्यू तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह विशेष ट्रेन सीमित तिथियों पर चलेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, 04626 अमृतसर–न्यू तिनसुकिया स्पेशल 22 मार्च को अमृतसर से रवाना होगी।
वहीं वापसी में 04625 न्यू तिनसुकिया–अमृतसर स्पेशल 26 मार्च को न्यू तिनसुकिया से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए छपरा पहुंचेगी।
छपरा में आगमन का समय
- अमृतसर से आने वाली ट्रेन: दूसरे दिन रात 02:20 बजे
- तिनसुकिया से आने वाली ट्रेन: दूसरे दिन दोपहर 02:30 बजे
इसके बाद ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और रंगिया होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।
कोच संरचना इस प्रकार है
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य डिब्बे शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से बिहार सहित पूर्वी भारत के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी राहत मिलेगी।
दानापुर से एलटीटी के लिए स्पेशल ट्रेन
इधर रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन का एलान किया है। इसके अनुसार गाड़ी नंबर 01143/01144 नियमित चलेगी।
दानापुर से मुंबई के लिए 01144 ट्रेन रात 21.30 बजे रवाना होगी। वहीं मुंबई से दानापुर के लिए 01143 ट्रेन रात 16.42 बजे बक्सर से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी।