Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लेफ्टिनेंट से मेजर तक पहुंचे सारण के आशीष; 6 साल में हासिल की बड़ी कामयाबी

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 09:13 AM (IST)

    सारण के दाउदपुर निवासी आशीष कुमार को भारतीय सेना में मेजर के पद पर पदोन्नति मिली है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने 6 साल में लेफ्टिनेंट ...और पढ़ें

    मेजर बनने पर आशीष कुमार को आशीर्वाद देते माता-पिता।

    मेजर बनने पर आशीष कुमार को आशीर्वाद देते माता-पिता।

    संवाद सूत्र, दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी सेना अधिकारी आशीष कुमार को भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति मिली है।

    आशीष कुमार रेलवे के बरौनी-गरहरा स्थित जनरल स्टोर विभाग में चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट तारकेश्वर नाथ सिंह और ममता सिंह के पुत्र हैं।

    सेना में उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदोन्नति के बाद उनकी तैनाती नासिक में की गई है। 

    सैनिक स्‍कूल से की पढ़ाई, एनडीए में सफल 

    परिजनों के अनुसार आशीष शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बरौनी-गरहरा में हुई, जबकि आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल नगरोटा, जम्मू-कश्मीर से पूरी हुई।

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सफलता के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर 13 जून 2020 को वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।

    इसके बाद 13 जून 2022 को कैप्टन के पद पर उन्‍हें पदोन्‍नत‍ि म‍िली और अब 13 जून 2026 को मेजर पद पर प्रमोशन हुआ है।  इससे स्‍वजन हर्षित हैं।   

    आशीष की सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    व‍िधायक ने किया सम्‍मानित 

    भाजपा के 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत रविवार को सोनपुर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पटेल नगर निवासी रंजन सिंह की पुत्री लक्ष्मी सिंह को सम्‍मानित किया गया।

    उनका भारतीय सेना की महिला सैन्य पुलिस में चयन हुआ है। विधायक ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।