Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 4 बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पंचायत में पति के सामने लिए 7 फेरे

    Updated: Fri, 15 May 2026 01:52 PM (IST)

    मढ़ौरा, सारण के बहुआरा पट्टी गांव में एक अनोखी शादी हुई, जहां चार बच्चों की मां ज्योति कुमारी ने अपने पति अनूप कुमार राम और पंचायत की सहमति से अपने प् ...और पढ़ें

    चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पंचायत के सामने पति ने कराया विवाह

    चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पंचायत के सामने पति ने कराया विवाह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    बिपिन कुमार मिश्रा, मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव में शुक्रवार को एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

    गांव निवासी अनूप कुमार राम ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की मां 32 वर्षीय ज्योति कुमारी की शादी गांव पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसके प्रेमी राजेश दास के साथ करा दी। सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब चारों बच्चे अपनी मां की शादी के दौरान मौजूद रहे।

    जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2011 में धूमधाम से अनूप कुमार राम के साथ हुई थी। शादी के दो सप्ताह बाद अनूप अपनी पत्नी को लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल चला गया, जहां उसके पिता की जूता-चप्पल की दुकान है।

    अनूप के दोस्त राजेश से बढ़ी नजदीकियां

    वहीं रहने के दौरान ज्योति की नजदीकियां अनूप के दोस्त और आसनसोल के गांधी मार्केट थाना हीरापुर निवासी राजेश दास से बढ़ गईं। दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध चलता रहा और वे लगातार संपर्क में रहे। इस कारण पति-पत्नी के संबंधों में धीरे-धीरे खटास आने लगी।

    बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व राजेश दास छठ पर्व देखने के बहाने गांव पहुंचा और करीब तीन महीने तक गांव में ही रहा। काफी समझाने के बाद उसे वापस भेजा गया, लेकिन करीब 20 दिन पहले वह फिर गांव पहुंच गया और ज्योति के साथ रहने लगा।

    खबरें और भी

    थाने तक पहुंचा मामला

    इसे लेकर विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में ग्रामीणों और पति की सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।

    ग्राम कचहरी के समीप स्थित मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान ज्योति की मां रीना कुंअर, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, सरपंच सुखारी ठाकुर, उमेश कुमार सिंह, कृष्णा राय, विश्वकर्मा राय, श्रवण राम, राजबली राम, राजबलम राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    भावुक बन गया माहौल

    शादी के दौरान भावुक माहौल तब बन गया, जब ज्योति की मां रीना कुंअर अपने चारों नाती-नातिन — 15 वर्षीय प्रीतम कुमार, 10 वर्षीय उत्तम कुमार, 8 वर्षीय पवन कुमार और 6 वर्षीय प्रीति कुमारी — को पकड़कर रोते हुए समझाती रहीं कि अब उनकी मां उनके साथ नहीं रहेगी। हालांकि, मासूम बच्चे पूरी स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे।

    इधर, बेटी के फैसले से आहत मां ने शादी के बाद गुस्से में बेटी और उसके प्रेमी को चप्पल से पीटते हुए नाराजगी जताई। बाद में वह बच्चों को साथ लेकर दामाद अनूप कुमार राम को समझाती नजर आईं।

    ग्रामीणों के अनुसार गांव में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली, जहां चार बच्चे अपनी मां की शादी के गवाह बने। पूरे दिन इस शादी की चर्चा इलाके में होती रही।

    यह भी पढ़ें- गायत्री मंदिर से शुरू हुई कहानी; दुर्गा मंदिर में सात फेरों के साथ हुआ मिलन, छपरा में अनोखी प्रेम कहानी

    यह भी पढ़ें- बिहार: प्रेमी की बेवफाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, शादी से मुकरने का आरोप; समझाने में जुटे लोग