Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में मेला घुमाने के बहाने विधवा महिला को घर से बुलाया, 50 हजार रुपये में बेचा; बेहोशी में करा दी शादी 

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 03:48 PM (IST)

    सारण में एक विधवा महिला को टरवां मगरपाल गांव की महिला रजनी कुमारी और सुशीला देवी ने धोखे से अमनौर मेले में ले जाकर मादक पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विधवा को मादक पदार्थ पिलाकर जबरन शादी कराई गई।

    2. 50,000 रुपये में राजस्थान के व्यक्ति को बेचा गया।

    3. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    संवाद सूत्र, दरियापुर (सारण)। दरियापुर थाना क्षेत्र के मगरपाल गांव की एक विधवा महिला के साथ हुई अजीबोगरीब घटना ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया है।

    पीड़िता के अनुसार टरवां मगरपाल गांव की एक महिला 5 फरवरी की शाम उसे मेला घूमाने अमनौर ले गई और वहां पानी में मादक पदार्थ मिला कर पिला दिया। फिर नशे की हालत में किसी व्यक्ति के साथ उसकी शादी करवा थी। इसके एवज में उक्त व्यक्ति से 50 हजार रुपये लिए गए थे।

    पुलिस पदाधिकारी के समक्ष दर्ज कराए गए फर्द बयान में पीड़िता ने बताया है कि टरवां मगरपाल गांव निवासी महिला रजनी कुमारी पति कामेश्वर राम 05 फरवरी की शाम चार बजे उसके पास आई और उसे मेला घूमने चलने की बात की।

    इसके बाद रजनी देवी पीड़िता को अपने साथ अमनौर स्थित गढ़देवी मंदिर में ले गई। वहां सुशीला देवी पहले से पांच लोगों के साथ मौजूद थी। उनलोगों ने मुझे पीने के लिए पानी दिया। उनके द्वारा दिए गए पानी को पीने के बाद सिर चकराने लगा और कुछ ही देर में मैं बेहोश हो गई।

    बेहोशी की हालत में उक्त मंदिर में उनलोगों ने एक व्यक्ति से मेरी शादी करवा दी, जिसका नाम पता भी मुझे मालूम नहीं है।
    बताया कि मकेर के रास्ते वे लोग मुझे कहीं ले जा रहे थे, लेकिन सोनहो चौक के समीप होश आने पर मैं चिल्लाने लगी। वहां मौजूद पुलिस ने गाड़ी रोकवा कर पूछताछ किया फिर पुलिस हमे और गाड़ी मौजूद लोगों को अपने साथ थाने ले गई।

    खबरें और भी

    वहां फिर से पूछतांछ की गई तो पता चला कि 50 हजार रुपये में मुझे राजस्थान के एक व्यक्ति के हाथों सुशीला एवं रजनी देवी द्वारा बेचा गया था।

    पुलिस पदाधिकारी द्वारा सूचित करने पर दरियापुर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    जिसमें राजस्थान के झुझनू जिला अंतर्गत नवलगढ़ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर वार्ड नंबर 14 निवासी प्रेम प्रकाश पिता मोहन लाल, महेंद्र कुमार पिता रामेश्वर लाल एवं नवरंग लाल पिता मोहन लाल के अलावा मकेर थाना क्षेत्र भेटवलिया गांव निवासी सोनपतिया देवी पति मुन्नी राम शामिल हैं। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।