Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP-RJD Clash : छपरा में भिखारी ठाकुर चौक पर तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर; लाठीचार्ज से मची अफरा-तफरी

    Updated: Tue, 21 May 2024 12:08 PM (IST)

    छपरा में गोलीकांड के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भिखारी ठाकुर चौक पर तनाव काफी बढ़ गया है। शहर पूरा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। डीएम अमीन समीर औ ...और पढ़ें

    भिखारी ठाकुर चौक पर तनाव, पुलिस छावनी में हुआ तब्दील
    भिखारी ठाकुर चौक पर तनाव, पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

    HighLights

    1. डीएम अमीन समीर और एसपी डॉ.गौरव मंगला घटना स्थल पर हैं मौजूद
    2. पुलिस ने भिखारी ठाकुर चौक पर किया लाठी चार्ज

    जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के भिखारी चौक पर चुनावी रंजिश के के कारण मंगलवार की सुबह दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत एवं दो लोगों की जख्मी होने के बाद पूरे इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला मौके पर पहुंच कर मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास में जुटी हुई है। गोलीबारी के बाद वहां अफरा-तफरी मची रही। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की जुबान पर तरह-तरह पर चर्चा हो रही है।

    छपरा में बवाल कर रहे लोगों को गिरफ्तार करती पुलिस

    पुलिस मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों को समझाने में जुटी है। भिखारी ठाकुर चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। इस इस दौरान स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के बीच भी हल्की झंड़प भी हुई।

    गोली लगने से भिखारी ठाकुर चौक निवासी नागेंद्र राय के पुत्र चंदन राय की मौत हो गई‌। जबकि मनोज राय एवं गुड्डू राय जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    खबरें और भी

    भिखारी ठाकुर चौक हंगामा कर रहे लोगों गिरफ्तार करती पुलिस

    पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पुलिस पूरे इलाके में गस्ती कर मामले को शांत करने में डटी हुई है। लेकिन स्थानीय लोग रुक रुक कर घटना का विरोध कर रहे हैं। स्पीड पुलिस ने लोगों को चित्र भीतर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। दूसरे पक्ष के लोग भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी के घर के आसपास जाने का प्रयास कर रहे है।

    छपरा में घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग

    भिखारी ठाकुर चौक के आसपास के इलाकों में पुलिस बाइक से भी गस्ती शुरू कर दी है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस पर तैनात किया गया है। घटना के विरोध में दूसरे पक्ष के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसे रोकने में पुलिस जुटी हुई है।

    मतदान केंद्र से बढ़ा विवाद हत्या तक पहुंचा

    मतदान केंद्र पर चुनाव के दिन (20 मई)मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी डा. रोहिणी आचार्य के साथ हंगामा एवं झड़प के बाद विवाद बाद जो शुरू हुआ वह आज सुबह (21मई) हत्या तक पहुंच गया। गोली चलाने का आरोप भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी पर लग रहा है। पुलिस उन्हें हिरासत में ले ली है।

    उल्लेखनीय 20 मई की शाम को बड़ा तेलपा मठिया मतदान केंद्र पर राजद एवं भाजपा एक -दूसरे पर फर्जी तरीके से मतदान करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री डा. रोहिणी आचार्य भी वहां पहुंच गईं। जिसके बाद बवाल और बढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समय मामले को शांत कर दिया।

    रोहिणी आचार्य ने भी लगाया था हमले का आरोप:

    रोहिणी आचार्य ने भी भाजपा नेताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। उनके जाने के बाद भाजपा एवं राजद कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया, देर शाम तक पुलिस वहां कैंप कर मामले को शांत कराया। लेकिन आज सुबह फिर मामला बिगड़ गया, इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई।

    यह भी पढ़ें-

    Chhapra Political Clash : गोली कांड के बाद छपरा में हालात तनावपूर्ण, शव लेकर सड़क पर उतरे लोग; 2 दिन तक इंटरनेट बंद

    Rohini Acharya को लेकर बूथ पर शुरू हुआ था विवाद, छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर चली गोली; एक की मौत और दो पटना रेफर