यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhapra Political Clash : गोली कांड के बाद छपरा में हालात तनावपूर्ण, शव लेकर सड़क पर उतरे लोग; 2 दिन तक इंटरनेट बंद
Bihar Politics छपरा में सोमवार को राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के बूथ पर पहुंचने को लेकर बवाल शुरू हुआ था। मंगलवार को यह और तूल पकड़ लिया। चुनावी रंजिश ...और पढ़ें

HighLights
- एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बने कई बार अस्पताल से शव ले जाने से रोका
- पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद शव लेकर सड़क पर उतरे लोग
जागरण संवाददाता, छपरा। Chapra Political Clash छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर गोलीकांड के बाद बवाल शुरू हो गया है। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारी चौक के समीप चुनावी रंजिश में मंगलवार की सुबह हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत एवं तीन के घायल होने की घटना के बाद मौके पर मौजूद मृतक के स्वजन एवं अन्य सहयोगियों ने बवाल किया।
पुलिस द्वारा कांड के मुख्य आरोपित रमाकांत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के समर्थकों अस्पताल में हंगामा करने एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद शव लेकर भिखारी चौक के लिए कूच किया। रास्ते में पुलिस द्वारा कई बार उन लोगों को शव लेकर जाने से रोका गया।
धक्का मुक्की कर आगे बढ़ गए समर्थक
Bihar News : नगर थाना के गेट पर मौजूद छपरा सदर के एसडीपीओ एएसपी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शव लेकर जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग धक्का मुक्की आगे बढ़ गए फिर नगर थाना चौक नगर निगम चौक पर रोकने का प्रयास किया गया।

रमाकांत सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
शव के साथ आक्रोशित लोगों का काफिला आगे कटहरी बाग हनुमान मंदिर होकर रावल टोला के रास्ते भिखारी चौक की ओर बढ़ते चला गया। घटना के बाद शहर में हालात तनावपूर्ण हो गई है।
2 दिन तक इंटरनेट सेवा बंद
मिली जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय किया है। हालांकि, इस बारे में अभी समाचार प्रेषण आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। विद्यालय के संचालकों ने अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज पर अपने बच्चों को घर ले जाने का संदेश दिया है।