Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चप्पल में डिवाइस, कानों में ब्लूटूथ...BPSC की परीक्षा में 'हाईटेक चीटिंग' का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:49 AM (GMT+05:30)

    बिहार के छपरा में BPSC AEDO EXAM 2026 में नकल करते हुए एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। वह चप्पल में डिवाइस और कान में ब्लूटूथ लगाकर नकल कर रहा ...और पढ़ें

    चप्पल में फिट डिवाइस। फोटो जागरण

    चप्पल में फिट डिवाइस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, छपरा। BPSC AEDO Exam Cheating बिहार के छपरा शहर के साधु लाल उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सोमवार को बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO Exam 2026) परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल का मामला सामने आया।

    जांच के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को रंगे हाथ पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान जिले के रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो अपने मित्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।

    परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई उपेंद्र मांझी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे, तभी आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सघन तलाशी लेने पर उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

    जांच के दौरान उड़े होश

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी चप्पल में विशेष डिवाइस फिट कर रखा था और कान में ब्लूटूथ लगाकर बाहर बैठे व्यक्ति से उत्तर प्राप्त कर रहा था। यह एकतरफा संचार प्रणाली थी, जिससे केवल जवाब सुनाई देते थे।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह उपकरण समस्तीपुर से मंगवाया था। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विद्यालय प्रशासन से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BPSC AEDO Exam 2026 में धांधली का खुलासा, नालंदा में Answer Key के साथ 3 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- BPSC AEDO पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: EOU ने संभाली जांच, SIT गठित... जल्द बड़े खुलासे के संकेत