Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छपरा के निजी अस्पताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लिया

    By Amritesh KumarEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

    छपरा के होप हॉस्पिटल में भर्ती 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फूड प्वाइजनिंग के इलाज के दौरान अस्पताल के कंपाउंडर मोनू पर शौचालय म ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. छपरा के होप हॉस्पिटल में बच्ची से दुष्कर्म का मामला।

    2. आरोपी कंपाउंडर मोनू को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    3. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

    जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के भगवान बाजार स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    इलाज के दौरान घटी घटना

    जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची को दो अप्रैल की रात फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    saran crime news

    छपरा में दुष्कर्म के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

    इलाज के दौरान अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर मोनू, जो इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरवा गांव का निवासी बताया जा रहा है, बच्ची को बहाने से शौचालय में ले गया।

    शौचालय में मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप

    आरोप है कि तीन अप्रैल को शौचालय के अंदर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की। घटना के बाद बच्ची ने अपने स्वजनों को पूरी बात बताई। द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।

    हिरासत में आरोपी 

    भगवान बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही अस्पताल के अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।

    एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने पीड़िता के कुछ कपड़े भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।

    मेडिकल जांच कराया गया

    पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज में विवादित जमीन पर पहुंचे भू-माफिया के गुर्गों ने की फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार