Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंचे जुड़वा भाई, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 11:25 AM (IST)

    दाउदपुर चट्टी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों सूरज और सागर की मौत हो गई। छपरा से दिल्ली जा रही लिच्छवी एक्सप्र ...और पढ़ें

    सारण में ट्रेन से कटकर दो बच्‍चों की मौत।

    सारण में ट्रेन से कटकर दो बच्‍चों की मौत।

    HighLights

    1. दाउदपुर में पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत।

    2. लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हादसा हुआ।

    3. परिवार ने पोस्टमार्टम और सहायता लेने से किया इनकार।

    संवाद सूत्र, दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर चट्टी गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत हो गई।

    घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चों की पहचान दाउदपुर चट्टी निवासी भूखल नट के पांच वर्षीय जुड़वा पुत्रों सूरज और सागर के रूप में की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दोनों बच्चों ने घर पर नाश्ता किया था। इसके बाद वे खेलते-खेलते घर से निकल गए और रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गए।

    लिच्‍छवी एक्‍सप्रेस की चपेट में आ गए बच्‍चे

    इसी दौरान छपरा से दिल्ली की ओर जा रही 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस उस रेलखंड से गुजर रही थी। बताया जाता है कि ट्रैक के समीप खेल रहे दोनों मासूम ट्रेन की चपेट में आ गए।

    हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी।

    मृतक बच्चों के पिता भूखल नट मजदूरी करने के साथ-साथ लकड़ी काटने का कार्य करते हैं। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

    पोस्‍टमार्टम और सहायता लेने से इनकार 

    उनमें से इस हादसे में उनके दो पुत्रों की एक साथ मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सहित अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

    सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। दोनों बच्चों का शव काफी क्षत विक्षत हो गया है।

    इसलिए घर के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी प्रकार की सहायता लेने से इनकार कर दिया। मौके पर मुखिया एवं पुलिस के बीच कागजी कार्रवाई की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- जर्जर दीवार ने बुझा दिए दो घरों के चिराग; भोजपुर में दो चचेरे भाइयों पर की मौत, दादा भी जख्‍मी