Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दहेज के लिए ससुरालवालों ने जमकर मारा-पीटा, इलाज कराने गई मायके तो पति ने रचा ली दूसरी शादी, प्राथमिकी दर्ज

    By Pankaj Kumar PandeyEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:30 PM (IST)

    दहेज के लिए पति ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचा ली। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मामला सारण जिले का है। पहली पत्नी ने कहा है कि ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मारपीट की वजह से मायके चली गई थी पहली पत्नी
    2. दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे दहेज लोभी

    संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण): बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा में दहेज के लिए पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहली पत्नी ने स्थानीय थाना में अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    मुबारकपुर निवासी मनीष कुमार सोनी की पत्नी गुंजा कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी शादी करीब छह वर्ष पहले मनीष कुमार सोनी के साथ हुई थी।

    ससुराल में लगातार झेलती रही प्रताड़ना

    इस दौरान उनके पति के अलावे उनकी सास उषा देवी, ससुर राजकुमार गुप्ता व आनंद गुप्ता दहेज स्वरुप चार पहिया वाहन व नकद दो लाख रुपये के लिए उन्हें हमेशा प्रताड़ित करते थे।

    उन्होंने प्राथमिकी में आगे कहा कि जब वह गर्भवती थीं तो उनके पति ने दवा खिलाकर दो माह के बच्चे को पेट में ही नष्ट करा दिया और लगातार प्रताड़ित करते रहे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Crime: इंसानियत शर्मसार! दहेज के लिए पति ने कर दी विवाहित की हत्या, पांच साल के बच्चे को भी किया गायब

    इलाज के लिए चली गई मायके

    पहली पत्नी ने यह भी कहा कि एक दिन जब वह खाना बना रहीं थीं तो आरोपी एक साथ उन्हें लाठी डंडा व रड से मारने लगे, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। इसके बाद वह अपने पिता के साथ इलाज के लिए मायके चली गईं। इस बीच, महिला के पति ने उसके रहते हुए दूसरी लड़की से विवाह रचा ली।

    अब इस मामले में पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।