Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण के कोपा में बनेगा सम्राट अशोक भवन, 1.65 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 02:34 PM (IST)

    कोपा नगर पंचायत के वार्ड 2 में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण होगा। चेयरमैन रोकसाना खातून की पहल पर यह भवन सामाजिक-सांस्कृतिक ...और पढ़ें

    कोपा में बनेगा सम्राट अशोक भवन। सांकेतिक तस्वीर

    कोपा में बनेगा सम्राट अशोक भवन। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कोपा में 1.65 करोड़ की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन।

    2. चेयरमैन रोकसाना खातून की पहल पर सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र।

    3. 500 लोगों की क्षमता वाला हॉल, सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

    संवाद सहयोगी, जलालपुर (सारण)। नगर पंचायत कोपा के वार्ड संख्या 2 में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जाएगा।

    चेयरमैन रोकसाना खातून की पहल पर करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से यह भवन पंचायत भवन के सामने स्थित मैदान में बनाया जाएगा। इससे शहर के मध्य में लोगों को सुविधाजनक आयोजन स्थल उपलब्ध होगा।

    चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खान ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 49 लाख रुपये जारी किए गए हैं, जबकि शेष एक करोड़ 16 लाख रुपये निर्माण प्रगति के अनुसार मिलेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह परियोजना चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर पंचायत कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और फरवरी अंत तक टेंडर पूरा होने की संभावना है।

    प्रस्तावित भवन में लगभग 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला विशाल हाल, मंच, वेटिंग रूम, रंगमंच और शौचालय की सुविधा होगी। थाना, अस्पताल, बैंक व बाजार के नजदीक होने से लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने योजना पर खुशी जताई है।